फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mahrajganj news

Maharajganj News: डायट में परखा गया बेसिक के बच्चों का ज्ञान

Sat, 01 Feb 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
mahrajganj news
महराजगंज। अंग्रेजी वर्तनी और शब्दकोश की मजबूती के लिए परिषदीय स्कूल के विद्यार्थियों के बीच स्पेल बी प्रतियोगिता शुक्रवार डायट में संपन्न हुई। स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को डायट प्राचार्य ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

अंग्रेजी वर्तनी सुधार के लिए एससीईआरटी के निर्देश पर डायट के सहयोग से प्रतियोगिता कराई जा रही है। आयोजित प्रतियोगिता में कुल 35 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक जंगल फरजंद अली के ऋतेश प्रथम, प्राथमिक मिठौरा प्रथम के अरशद अली द्वितीय, प्राथमिक बहरौली के पवन यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक कमहरिया खुर्द प्रथम के अंकुश चौरसिया, बुराडीहकला रहमत अंसारी द्वितीय और तरकुलवा तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट पिपरा रसूलपुर की कामिनी, बरवा खुर्द कंपोजिट के शिवम गुप्ता द्वितीय, गोपाला की खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आलोक, आयुष, सत्यवान चौहान ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह ने विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर आयोजित कराया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्ण तरीके से प्रतिभाग किया। सभी बच्चों में अंग्रेजी का ज्ञान निजी स्कूलों से कम नहीं मिला। हर स्कूल के प्रधानाध्यापक को यह प्रयास करना चाहिए कि उनके यहां पढ़ने वाले बच्चे हिंदी के साथ अन्य विषयों में भी निपुण हों। इसके लिए स्कूल स्तर पर भी प्रतियोगिता, क्विज, लेखन इत्यादि कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed