फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News : Bulldozer runs on encroachment...nine houses demolished

Maharajganj News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर...नौ मकान गिराए

Fri, 18 Jul 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News : Bulldozer runs on encroachment...nine houses demolished
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के अमरुतिया में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को सदर तहसीलदार पंकज कुमार शाही के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन लगाकर करीब नौ अवैध मकानों को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से नगर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

तहसीलदार पंकज कुमार शाही ने बताया कि अमरुतिया के पास सड़क की सरकारी जमीन पर नौ लोगों ने अवैध रूप से मकान बना लिया था। प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने पर सभी नौ अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर सरकारी जमीन से कब्जा हटाने का निर्देश दिए गए थे। लेकिन उन्होंने निर्देश का पालन नहीं किया।
विज्ञापन

इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया कि प्रशासन उनकी निजी जमीन पर बने मकानों को खाली कराने के लिए नोटिस जारी कर रहा है। हाईकोर्ट ने इस मामले में प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील प्रशासन ने प्रमुख सचिव को अवैध अतिक्रमण से संबंधित साक्ष्यों सहित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रमुख सचिव ने इस रिपोर्ट को हाईकोर्ट को भेजा। इसमें स्पष्ट किया गया कि उक्त जमीन सरकारी है और उस पर किया गया कब्जा अवैध है।
तहसीलदार पंकज कुमार शाही के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पहुंची टीम ने अमरुतिया पहुंचकर नौ मकानों को ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed