फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News: A new bridge will be built in place of the damaged bridge, construction will begin in October

Maharajganj News: क्षतिग्रस्त पुल की जगह बनेगा नया, अक्तूबर में शुरू होगा निर्माण

Tue, 05 Aug 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: A new bridge will be built in place of the damaged bridge, construction will begin in October
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के सिसवा अमहवा गांव के पास नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर जल्द नया पुल बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर कुल 76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पुल के बन जाने से लगभग 20 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर तहसील क्षेत्र के सिसवा अमहवा गांव के पास नहर पर बना पुल लगभग चार वर्षों से क्षतिग्रस्त हो गया है।
इसकी हालत इतनी खराब हो गई है कि दोपहिया और चार पहिया वाहनों का गुजरना खतरे से खाली नहीं रहता है। फिर भी लोग मजबूरी में इसी रास्ते से आने-जाने को विवश हैं। विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और बीमार लोगों को इस खस्ताहाल पुल से गुजरते समय भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। शासन स्तर इसके लिए मंजूरी मिलने के विभाग की ओर टेंडर जारी किया गया है। अक्तूबर माह पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बबलू ने बताया कि एक बार जब वह अपनी बीमार मां को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गए थे। दोनों को चोटें लगी, गनीमत रही कि केवल हल्की चोटें लगीं। सहायक अभियंता सिंचाई विभाग प्रथम खंड घनश्याम गुप्ता ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब पुल निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अक्तूबर माह से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed