फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mahrajganj got 70th rank in swachchhata

स्वच्छता रैंकिंग में महराजगंज नगर पालिका 70वें पायदान पर

Sun, 21 Nov 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
mahrajganj got 70th rank in swachchhata
स्वच्छता रैंकिंग में महराजगंज नगर पालिका 70वें पायदान पर
विज्ञापन

महराजगंज। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर पालिका महराजगंज को उत्तर भारत जोन में 70वीं रैंक मिली है। पिछले वर्ष के मुकाबले नगर पालिका परिषद महराजगंज ने 14 अंकों का सुधार किया है। हालांकि रैंकिंग में सुधार के बाद भी ईओ नाखुश रहे। उनके मुताबिक, अगर मैटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर अगया में बन गया होता को नगर पालिका अंडर 20 में आ जाती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने खुशी जाहिर नहीं की और एमआरएफ सेंटर को जल्द बनवाने के लिए जिम्मेदारों को चेतावनी दी।
शनिवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की सूची जारी हुई। इसकी जानकारी होने पर नगर पालिका के अध्यक्ष समेत कर्मचारी उत्साहित हैं। अब कर्मचारी नगर पालिका को टॉप टेन में लाने के लिए जुट गए हैं। इसके लिए मलबा निस्तारण यंत्र लगाने के साथ नगर क्षेत्र में जगह-जगह यूरिनल बनाने की कवायद शुरू होगी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति अधिक क्रियाशील बनाने के लिए सख्त कार्रवाई के साथ ही कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था की गई। प्रत्येक दिन सफाई व्यवस्था की सख्ती से निगरानी हुई, जिसके परिणाम स्वरूप रैंकिंग में सुधार हुआ है। वर्ष 2020 में महराजगंज नगर पालिका की रैंकिंग 84 थी। लेकिन बेहतर ढंग से कार्य करते हुए स्वच्छता पर जोर दिया गया तो रैंकिंग 70 पर आ गई। उन्होंने कहा कि ज्यादा खुशी तब होती जब नगर पालिका अंडर 20 में आती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके लिए अब तेजी से काम करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अगया में एमआरएफ सेंटर में मूलभूत सुविधाओं के लिए 15वें वित्त आयोग से 80 लाख रुपये की स्वीकृति जिलाधिकारी ने दी है। इसके बाद भी अगर एमआरएफ सेंटर निर्माण कार्य में लापरवाही हुई तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि करीब 14 माह से मैटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर का निर्माण अधर में है। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिसंबर तक एमआरएफ सेंटर क्रियाशील नहीं होता है तो इसके लिए उत्तरदायी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नगर के सभी लोगों से अपील है कि ऐसे ही समझदारी दिखाएं, जिससे नगर को टॉप टेन की श्रेणी में लाया जा सके। नगर को स्वच्छ रखने के लिए इधर-उधर कूड़ा न फेंकें। घर-घर कूड़ा लेने के लिए कर्मी जाता है तो उसे कूड़ा दें। इसके अलावा शहर में लगे कूडे़दान का ही प्रयोग करें। शहरवासियों की जागरूकता एवं नगर पालिका के कर्मचारियों की सक्रियता से रैंकिंग में सुधार हुआ है। इससे जुड़े सभी कर्मियों का कार्य सराहनीय है। -कृष्ण गोपाल जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed