फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mahrajgang health news

बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ तो बच्चों में बढ़ा निमोनिया खतरा

Fri, 28 Jan 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
mahrajgang health news
जिला अस्पताल के संकामक रोग वार्ड में भर्ती मरीज ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ तो बच्चों में बढ़ा निमोनिया खतरा
विज्ञापन

औसतन एक डॉक्टर के कक्ष में निमोनिया एवं सांस के करीब 20 से अधिक मरीज आ रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मौसम में बदलाव व बढ़ती ठंड का असर जिला अस्पताल में दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल के ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुजुर्गों में सांस लेने की परेशानी तो बच्चों में सर्दी-जुकाम बुखार के साथ ही निमोनिया की बीमारी बढ़ी है। डॉक्टर सभी को ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं। औसतन एक डॉक्टर के कक्ष में निमोनिया एवं सांस के करीब 20 से अधिक मरीज आ रहे हैं।
शुक्रवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञों के साथ ही फिजिशियन के कक्ष में काफी भीड रही। डॉक्टरों ने बताया कि बुजुर्गों में सांस लेने की परेशानी बढ़ी है। बच्चों में ठंड से होने वाली बीमारी सर्दी, जुकाम, बुखार और निमोनिया की परेशानी हो रही है। ऐसे में ठंड से बचाव की जरूरत है। इस मौसम में एलर्जिक ब्रोंकाइटिस बैक्टीरिया की वजह से फैलता है और एलर्जी के कारण भी होता है। आमतौर पर यह कुछ दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन संक्रमण की समस्या दूर होने के बाद भी आपको कुछ दिनों तक खांसी की समस्या रह सकती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. एएम भाष्कर ने कहा कि मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण जिला अस्पताल के ओपीडी में बुजुर्गों में सांस की परेशानी वाले मरीज ज्यादा आ रहे हैं। जिन्हें उपचार के साथ ही ठंड से बचाव के लिए सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने कहा कि ठंड के समय में छोटे बच्चों में ज्यादातर सर्दी-जुकाम, बुखार के अलावा निमोनिया की परेशानी हो रही है। ऐसे में बच्चों को ठंड में बाहर न ले जाएं। जन्म के छह माह तक बच्चों को केवल मां का दूध ही दें। बच्चों को सर्द-गर्म से बचाएं। सेहत का विशेष ख्याल रखा जाए। किसी प्रकार की परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
सीएमएस डॉ. एके राय ने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। सभी चिकित्सकों को बेहतर ढंग से इलाज करने के लिए निर्देशित किया गया है।

संक्रामक रोग वार्ड में पांच मरीज भर्ती
जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में पांच बच्चे भर्ती हैं। इसमें तीन बच्चे निमोनिया से पीड़ित हैं तो एक बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। एक बच्चे को बुखार है। मरीजों के साथ आए परिजनों ने बताया कि बच्चे को दिक्कत हुई तो डॉक्टर को दिखाने आए, यहां बच्चे की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर द्वारा भर्ती किया गया है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़े मरीज
सोमवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में 656 मरीजों की जांच की गई। वहीं, मंगलवार को 555, बृहस्पतिवार को 555, शुक्रवार को 610 मरीजों का उपचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed