फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahendra of Saifai beat Mahesh of Chitrakoot

Maharajganj News: सैफई के महेंद्र ने चित्रकूट के महेश को दी पटखनी

Mon, 06 Mar 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 06 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mahendra of Saifai beat Mahesh of Chitrakoot
निचलौल शहर के राजा रत्न सेन इंटर कालेज मैदान में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जोर आजमाइस करती
निचलौल। शहर के राजा रत्न सेन इंटर काॅलेज में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता में नेपाल, अयोध्या, बनारस, गाजीपुर, चित्रकूट, सैफई, प्रयागराज, मध्यप्रदेश समेत अन्य स्थानों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सबसे रोमांचक मुकाबला सैफई के महेंद्र और चित्रकूट के महेश के बीच हुआ। इन दोनों पहलवानों के बीच छह मिनट का जबरदस्त दांव-पेच चला, लेकिन कुश्ती के पांचवें मिनट में महेंद्र ने काला जंग दाव लगाकर महेश को पटखनी दे दी। कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल व विशिष्ट अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के जिला सहप्रभारी नृपेन्द्र विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप किया।
विज्ञापन


महेश सतना ने अपने प्रतिद्वंद्वी बलवंत बसवार को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर कुश्ती जीती। इसी तरह अयोध्या के शिवदास ने नकाबपोश पहलवान, सेमरा के मोनू ने मऊ के राजेश, गोरखपुर के साक्षी ने बिहार के रमणी, बनारस के मुकेश ने गोरखपुर के अशोक, निचलौल के मानवेंद्र ने गोरखपुर के सन्नी, फरेंदा के रविन्द्र यादव ने नागकुटी के आशिका, बैठवलिया के धनंजय गुप्ता पिपरहवा के सच्चिदानंद को पटखनी दी। रतनगंज के तबरेज और गाजीपुर के नीतीश, गोलू निचलौल और रिंकेश यादव नेपाल, ग्वालियर मध्यप्रदेश के लवकुश और लाखन पन्ना, झांसी के सन्नी और गाजीपुर के आंनद के बीच का मुकाबला बराबरी पर रहा। इस दौरान महेंद्र यादव, अभय मित्र पांडेय, विपिन सिंह, नागेंद्र शर्मा, बोनी शेख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed