फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahav drain becomes a curse for farmers, creates havoc every year

Maharajganj News: किसानों के लिए अभिशाप बना महाव नाला, हर साल मचाता है तबाही

Wed, 12 Jun 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 12 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Mahav drain becomes a curse for farmers, creates havoc every year
महाव नाला ।
नौतनवा। नेपाल के पहाड़ी से निकलकर नौतनवा तहसील क्षेत्र में प्रवाहित होने वाला महाव नाला क्षेत्रवासियों के लिए अभिशाप बन गया है। हर साल बरसात का मौसम आते ही अपना तांडव दिखाना शुरू कर देता है।
विज्ञापन


तटबंध टूटते ही किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। सिल्ट सफाई और तटबंध मरम्मत के नाम पर विभाग हर साल लाखों रुपये खर्च करता है। बावजूद इसके बाढ़ आते ही तटबंध टूट जाते हैं और किसानों के अरमानों पर पानी फिर जाता है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पीड़ित किसान जनप्रतिनिधियों आैर अधिकारियों से अपनी समस्या बताते हैं, लेकिन इस पर कोई ठोस पहल नहीं किया गया और न ही इस पर कोई मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के पहाड़ियों से निकलकर महाव नाला कनरी चकरार गांव के पास भारतीय सीमा में प्रवेश करता है। जहां से तहसील क्षेत्र के बरगदवा तथा परसामलिक थाना क्षेत्र में प्रवाहित होते हुए सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के जंगल में बहने वाली प्यास नदी में मिल जाता है।

जंगल में महाव नाले का तल संकरा तथा बहाव टेढ़ा-मेढ़ा होने से बाढ़ के समय पानी का दबाव तटबंधों पर ज्यादा पड़ता है। जिससे कमजोर तटबंध टूट जाते हैं और बाढ़ का पानी खेतों में फैलकर फसलों को बर्बाद करते हुए गांव में पहुंचकर तबाही मचा देती है। आसपास के लोगों का कहना है कि हर साल पोकलैंड मशीन से सिल्ट निकलवायी जाती है।


यदि यही काम समय से किया जाता तो कुछ राहत मिलती, लेकिन जब बरसात आता है तभी काम शुरू कराया जाता है। इसका परिणाम होता है कि आधे-अधूरे काम करते समय बाढ़ आ जाती है। इससे काफी परेशानी होती है। अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने बताया कि समय से जरूरी काम पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed