फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahav crossed the danger mark, thirst and sandalwood river came closer

Maharajganj News: महाव खतरे के निशान के पार, प्यास और चंदन नदी पहुंची करीब

Sun, 07 Jul 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Mahav crossed the danger mark, thirst and sandalwood river came closer
महराजगंज। बारिश का असर नदियों पर दिख रहा है। नेपाल में पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से भारतीय क्षेत्र की नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। गंडक का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जबकि प्यास नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। बंधे के किनारे बसे लोग चिंतित हो गए हैं। जिले की सभी नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। महवा नाला खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। प्यास नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। चंदन नदी खतरे के निशान के एक मीटर नीचे बह रही है। नेपाल में पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण अचानक पानी बढ़ रहा है। भारतीय क्षेत्र के सिंचाई विभाग के अनुसार सभी बंधे सुरक्षित हैं। इनकी निगरानी की जा रही है। रोहिन नदी करीब तीन मीटर नीचे है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नेपाल से पानी का दबाव बढ़ा तो रविवार को गंडक नदी भी खतरे के निशान को पार कर जाएगी। वर्तमान में एक मीटर नीचे बह रही है। रोहिन नदी त्रिमुहानी के पास खतरे के निशान के दो मीटर नीचे बह रही है। रोहिन भौराबारी में खतरे के निशान के तीन मीटर नीचे बह रही है। शनिवार को जिले में 24 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed