फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahatma Gandhi Jayanti Celebareted in School

गांधी जयंती स्कूल

Sat, 02 Oct 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Jayanti Celebareted in School
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आईटीएम आयुर्वेदिक चिकित्सालय चेहरी में झंडा फहराया गया। कॉलेज के डायरेक्टर प्रो. एसआर पांडेय ने बापू एवं शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान लोगों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
शहर में सेंट जोसेफ स्कूल, पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज, डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कास्मोपोलिटन स्कूल में प्रबंधक महेंद्रानंद, प्रधानाचार्य श्वेतानंद जायसवाल ने बापू एवं शास्त्री के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आलोक रंजन ने गोष्ठी में अपने विचारों को व्यक्त किया। माता रानी रूमाली देवी महाविद्यालय नदुआ के प्रबंधक आदित्य श्याम देव ने कहा कि वर्तमान समय से बापू के सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज पर प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय, पीएसएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रियंकर मणि त्रिपाठी, झिनकी देवी स्मारक पीजी कालेज में प्रबंधक डॉ. फूलचंद यादव व प्राचार्य एके शर्मा, आधारशिला वृद्धाश्रम गनेशपुर में प्रबंधक प्रदीप कटियार, वीपी ऐजूकेशनल एकेडमी धानी ढ़ाला पर प्रबंधक मनोज पांडेय व प्रधानाचार्य जितेन्द्र गिरि, मोती राम द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज में प्रबंधक चंद्रप्रकाश द्विवेदी व प्रधानाचार्य लाल सिंह, सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन व उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने राष्ट्रपिता व पूर्व पीएम शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर संबोधित किया। एनसीसी व स्काउट कैडेट्स ने सफाई की व फिट इंडिया रन इंडिया के तहत कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक गुफरान अहमद व स्टाफ ने महात्मा गांधी व पूर्व पीएम की जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार मनु लॉ कॉलेज, रामहर्ष इंटरमीडिएट कालेज, रामभोली कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज, राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज बाली, ज्ञान भारती इंटरमीडिएट कॉलेज, सरस्वती देवी महाविद्यालय, नगर पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज, आदर्श इंटरमीडिएट कालेज, सेक्रेड हार्ट इंटरमीडिएट कॉलेज, राधा कुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज ठूठीबारी, इंदर प्रसाद चौधरी जन जातीय आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज बरगदवां में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
खुटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सदर ब्लॉक के श्रीराम भजन अंबेडकर विद्यालय मुड़िला बाजार व कमलावती देवी सेंट्रल पब्लिक स्कूल खुटहां बाजार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती धूम-धाम से मनाई गई।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वसंत नारायण सिंह ने गोष्ठी में अपने विचारों में व्यक्त किया। नौतनवां प्रतिनिधि अनुसार कस्बे में राजीव गांधी कॉलेज आफ फार्मेसी विद्यालय के डॉयरेक्टर डॉ. शोभा राम साहू ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।

54 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र मिला
पनियरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पनियरा क्षेत्र में स्थित राम रतन पीजी कॉलेज रामपुर(मंसूरगंज)में जिला स्तरीय छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल रहे। 54 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, प्रबंधक रामचन्द्र यादव, डॉ दिनेश कुमार, उप निदेशक पिछडा वर्ग डॉ. संजय मालवीय, मनोज वर्मा, आशुतोष त्रिपाठी, सुनील वर्मा, राजेश यादव, गणेश यादव, डॉ. कमलेश कुमार, शत्रुघन यादव, प्रदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed