फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj-Thuthibari highway construction...Survey of houses and shops started

Maharajganj News: महराजगंज-ठूठीबारी हाईवे निर्माण...मकानों और दुकानों का सर्वे शुरू

Sat, 22 Mar 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 22 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj-Thuthibari highway construction...Survey of houses and shops started
गड़ौरा में हाईवे निर्माण को लेकर मकानों का सर्वे करती टीम।
महराजगंज। महराजगंज-ठूठीबारी हाईवे निर्माण के दायरे में आने वाले मकानों और दुकानों का सर्वे शुरू हो गया है। 15 गांवों में लेखपाल तिथिवार सर्वे करेंगे। इसके माध्यम से प्रभावित मकान मालिकों और दुकानदारों की संपत्तियों का मूल्यांकन किया जाएगा। ताकि उचित मुआवजा दिया जा सके।
विज्ञापन

शहर से ठूठीबारी तक हाईवे निर्माण तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को लोहरौली गांव से सर्वे शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, भूमि अध्याप्ति विभाग और हाईवे निर्माण की कार्यदायी संस्था और संबंधित तहसील क्षेत्र के लेखपाल की ओर से सर्वे कार्य बृहस्पतिवार से प्रारंभ हुआ है। इसके लिए 15 गांवों को चिह्नित किया गया है। सर्वे के दौरान संपत्तियों की स्थिति, निर्माण वर्ष, वर्तमान मूल्य और प्रभावित परिवारों की जानकारी जुटाई जाएगी। जिन मकानों और दुकानों को हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित किया गया है।
विज्ञापन

उनके स्वामियों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए पहले संपत्ति का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें मकान की वर्तमान स्थिति,निर्माण की गुणवत्ता, मंजिलों की संख्या और कुल क्षेत्रफल का विश्लेषण किया जाएगा। मुआवजे की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रभावित मालिकों का आधार कार्ड, जमीन के स्वामित्व के दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजात लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि अध्याप्ति अधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि सर्वे के सुचारू संचालन के लिए हाईवे निर्माण कार्यदायी संस्था और उप जिलाधिकारी सदर और निचलौल को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं। सर्वे में लगाएं गए राजस्व विभाग की टीमें अपने-अपने निर्धारित ग्रामों में समय पर जाकर सर्वे कार्य में सहयोग करें। सर्वे 23 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक गांव के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। गड़ौरा 21 मार्च, पाली उर्फ हनुमानगंज 25 मार्च, भरवलिया 26 मार्च, निचलौल 27 मार्च, सिरौली 28 मार्च, बरोहिया, 1 अप्रैल, जगदौर, 2 अप्रैल, मिठौरा, 3 अप्रैल, सिंदुरिया, 4 अप्रैल, धनेवा-धनेई, 11 व 15 अप्रैल, चिउरहा मऊपाकड़, 16 अप्रैल, हरिहरपुर, 17 अप्रैल, मुंडेरा कला, 21 अप्रैल, ठूठीबारी, 22 व 23 अप्रैल को सर्वे होगा।

अधिग्रहण के लिए जल्द शुरू होगा सर्वे, मिलेगा मुआवजा
महराजगंज। जिले में नई रेलवे लाइन परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। परियोजना के दूसरे चरण में नौ नए गांवों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए जल्द ही सर्वे किया जाएगा। इसमें रेलवे विभाग, भूमि अध्याप्ति विभाग और संबंधित तहसील क्षेत्र के लेखपाल शामिल होंगे। सर्वे के बाद किसानों को उनकी भूमि का उचित मुआवजा देने के लिए एवार्ड तैयार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, जिले में नई रेलवे लाइन लिए कुल 52.70 किमी लंबी रेल लाइन का निर्माण प्रस्तावित है। इस परियोजना के तहत पहले चरण में 29 गांवों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। इसमें प्रभावित किसानों को अब तक कुल 2,90,96,23,568 रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में नौ गांवों की भूमि अधिग्रहण के लिए फाइनल गजट जारी हो चुका है। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों की ओर से एवार्डे बनाने के लिए सर्वे किया जाएगा।इसके लिए रेलवे और भूमि अध्याप्ति विभाग ने मिलकर एक रोस्टर तैयार किया गया है। सर्वे के दौरान प्रभावित किसानों की जमीन का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। संवाद


जिले में प्रस्तावित रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। पहले चरण में 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, और अब दूसरे चरण में नौ गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सर्वे के बाद एवार्डे तैयार किया जाएगा और प्रभावित किसानों को उनकी भूमि का उचित मुआवजा दिया जाएगा।
-नंद प्रकाश मौर्य, भूमि अध्याप्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed