फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj team overall champion in judo competition

Maharajganj News: जूडो प्रतियोगिता में महराजगंज की टीम ओवरआल चैंपियन

Mon, 09 Oct 2023 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj team overall champion in judo competition
- विजेता खिलाड़ी मुरादाबाद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली में संपन्न हुई मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में महराजगंज की टीम ओवरआल चैंपियन बनी। गोरखपुर जिले के खिलाड़ियों ने दूसरा एवं देवरिया के खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालक वर्ग 50 किग्रा. भार वर्ग में महराजगंज के कृष्णा ने पहला व देवरिया के मृत्युंजय सोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किग्रा. भार वर्ग में महराजगंज के सतीश मद्धेशिया ने पहला व गोरखपुर के सोवित ने दूसरा, 60 किग्रा. में महराजगंज के दुर्गेश ने पहला व कुशल तिवारी ने दूसरा, 65 किग्रा. में महराजगंज के अविनाश ने पहला व सहबान ने दूसरा व 81 किग्रा. में महराजगंज के रीतेश ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग 36 किग्रा. में अंजली ने पहला व 44 किलो में सावित्री ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग 45 किग्रा. भार वर्ग में जिले के नरसिंह राणा ने पहला व गोरखपुर के दुर्गेश ने दूसरा, 50 किग्रा. में गोरखपुर के सत्यम ने पहला व मृत्यंजय ने दूसरा, 55 किग्रा. में जिले के राहुल गुप्ता ने पहला व आशीष भारती ने दूसरा, 66 किग्रा. में गोरखपुर के रमेश ने पहला व देवरिया के राजाराम ने दूसरा व 73 किग्रा. में गोरखपुर के आदित्य ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में महराजगंज की अंजिला व गोरखपुर की रिषिका ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने किया। समापन में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उप जिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि स्कूली जीवन में खेल सभी के लिए आवश्यक है। छात्र-छात्राएं उससे जुड़े भविष्य को बेहतर बनाएं। इस दौरान प्रबंधक सनत कुमार राहुल, प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर अंग्रवाल, टीबी पाल, अरविंद राय आदि लोग मौजूद रहे।

--------------------------------------
13 से 15 अक्तूबर तक होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता 13 से 15 अक्तूबर तक मुरादाबाद में होगी। मंडलीय स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी उसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed