फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj players dominated on the first day

पहले दिन महराजगंज के खिलाड़ियों का दबदबा

Sat, 03 Sep 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj players dominated on the first day
स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
पहले दिन महराजगंज के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय समिति की संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज
12 जिलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
महराजगंज। धनेवा स्टेडियम के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में शुक्रवार को नवोदय विद्यालय समिति की संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुरू हो गई। पहले दिन महराजगंज के बालक व बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने अधिकांश मुकाबले जीते, वहीं संतकबीरनगर, गाजीपुर व मऊ के खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतने में कामयाबी हासिल की।
नवोदय विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी अमिताभ सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में महराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ व गोंडा की टीमों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान शारीरिक व्यायाम शिक्षक धैया वर्मा, प्रदीप शर्मा समेत अन्य जिलों से आए शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
सब जूनियर के इन खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
बालिका वर्ग : गाजीपुर की स्वाति ने महराजगंज की प्रियंका को 30-18,देवरिया की निधि ने बस्ती की रिया को 30-16, बस्ती की अकांक्षा ने मऊ की डिंपल को 30-15 तथा संतकबीरनगर की इशिका ने महराजगंज की गरिमा को 30-05 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग : महराजगंज के अभिज्ञान ने देवरिया के ऋषुराज को 30-05 व बस्ती के चंदन को 30-13 से, सूर्यांश ने बस्ती के विनीत को 30-15 तथा गोंडा के आयुष को 30-09 से हराया। गोरखपुर के नावेद ने कुशीनगर के मोहन को 30-28 से, गोरखपुर के यशार ने देवरिया के आलोक को 30-28 से, सिद्धार्थनगर के अनंत ने गाजीपुर के यमीन को 30-16 से, मऊ के देवेश ने गोरखपुर के नावेद को 30-28 से, आजमगढ़ के आदित्य ने संतकबीरनगर के रोशन को 30-12 तथा कुशीनगर के शिवम ने सिद्धार्थनगर के अभयानंद को 30-15 से हराया।
----------
जूनियर वर्ग के इन खिलाड़ियों ने जीते मुकाबले
बालिका वर्ग : महराजगंज की कीर्ति ने बस्ती की सोनम को 30-03 से एवं अनुष्का ने सिद्धार्थनगर की साक्षी को 30-05 से हराया। देवरिया की अद्वितिमा ने मऊ की खुशी को 30-16 से, कुशीनगर की रुचि ने संतकबीरनगर की श्रेया को 30-23 से व वसुंधरा ने श्रेया को 30-28 से हराया। मऊ की सीमा ने देवरिया की रोशनी को 30-06 से तथा गाजीपुर की आकांक्षा ने सिद्धार्थनगर की मांडवी को 30-05 से तथा प्रिया ने बस्ती की साक्षी को 30-03 से हराया।
बालक वर्ग : महराजगंज के नीतेश ने संतकबीरनगर के सूर्यांश को 30-07 से व गोंडा के आदित्य को 30-09 से तथा जुबेर ने संतकबीरनगर के कासिम को 30-18 से व गोंडा के अभिषेक को 30-03 से हराया। गाजीपुर के सुधांशु ने बस्ती के आलोक को, सुधांशु ने गोरखपुर के अरशद को तथा अभिजीत ने गोरखपुर के सत्यम को हराया। बस्ती के आदित्य, कुशीनगर के आशीष, आजमगढ़ के ऋषभ, मऊ के अमित व सिद्धार्थनगर के आशुतोष ने भी अपने मुकाबले को जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।
-----
सीनियर वर्ग में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
बालिका वर्ग : महराजगंज की अंशु ने देवरिया की साक्षी को 30-11 से व कली ने अनामिका को 30-06 से हराया। मऊ की अनामिका ने सिद्धार्थनगर की पामल को 30-16 से तथा रीता ने तान्या को 30-07 से एवं संतकबीरनगर की सपना ने बस्ती की अंशिका को 30-26 से हराया।

बालक वर्ग : महराजगंज के विपिन ने गाजीपुर के अनिरुद्ध को 30-07 से तथा रवि ने आदित्य को 30-06 से हराया। देवरिया के अमन ने कुशीनगर के आदिल को व गोरखपुर के शुभम को, गोरखपुर के सूरज ने सिद्धार्थनगर के जतिन को हराया। संतकबीरनगर के आदित्य ने बस्ती के हर्ष, रवि ने देवरिया के शिवम तथा मऊ के अब्दुल्लाह व अनुराग ने भी अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed