फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj News

Maharajganj News: नौकरी का झांसा देकर युवक से 6.86 लाख की ठगी

Sat, 01 Aug 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj News
महराजगंज। सरकारी विभाग में संविदा नौकरी पर दिलाने और बाद उसे स्थायी कराने का झांसा देकर 6.86 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीजेएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बिहार के गोपालगंज निवासी अदालत हुसैन उर्फ सुबेदार ,लुकमान अंसारी उर्फ सोनू और कोमल सुदामत पडकर समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फरेंदा बुजुर्ग निवासी कुलदीप गुप्ता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बड़े पिता संतोष गुप्ता की पहचान गोपालगंज बिहार निवासी अदालत हुसैन उर्फ सुबेदार ,लुकमान अंसारी उर्फ सोनू तथा कोमल सुदामत पडकर से थी। आरोप है कि इन लोगों ने वर्ष 2025 में भोपाल मध्य प्रदेश के एक सरकारी विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। बड़े पिता के कहने पर वह फरवरी 2025 में भोपाल चला गया और कार्यालय में कार्य करने लगा।
विज्ञापन

7 अप्रैल 2025 को उसके ई-मेल पर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के नाम से कथित ज्वाइनिंग लेटर भेजा गया। अगले दिन कन्फर्मेशन लेटर भी प्राप्त हुआ। इतना ही नहीं, 11 जून 2025 को ट्रेजरी विभाग के माध्यम से उसके बैंक खाते में 18,200 रुपये भी आए, जिससे उसे विश्वास हो गया कि उसकी नियुक्ति वास्तविक है।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने कहा कि यदि सात लाख रुपये दिए जाएं तो संविदा नौकरी को स्थायी करा दिया जाएगा। इस पर पीड़ित ने नकद 1.50 लाख रुपये देने के अलावा अपने बैंक खाते, यूपीआई और अपनी बहनों लक्ष्मी और खुशबू एवं परिवार के सदस्य रितेश कुमार के खातों से अलग-अलग तिथियों में आरोपियों के खातों में रकम भेजी। आरोप है कि इस तरह कुल 6.86 लाख रुपये आरोपियों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद जब वेतन आना बंद हो गया और नौकरी भी स्थायी नहीं हुई तो कुलदीप ने संबंधित सरकारी विभाग में ज्वाइनिंग लेटर और कन्फर्मेशन लेटर की जांच कराई। जांच में दोनों दस्तावेज फर्जी निकले। इसके बाद उसने आरोपियों से संपर्क कर पैसे वापस मांगे। आरोप है कि पहले आरोपियों ने रकम लौटाने का आश्वासन दिया। पीड़ित का आरोप है कि 20 अप्रैल 2026 को सदर तहसील गेट पर आरोपियों से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने रुपये लौटाने से साफ इनकार कर दिया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अदालत हुसैन उर्फ सुबेदार, लुकमान अंसारी उर्फ सोनू, कोमल सुदामत पडकर और दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed