फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj News Deputy CM Keshav Prasad Maurya On Congress

केशव का कांग्रेस पर हमला: 'इस बीमारी से मुक्ति पा लीजिए, 10 साल जो देखा वह ट्रेलर, असली तस्वीर चार जून के बाद'

Sun, 14 Apr 2024 05:29 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Apr 2024 05:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक परिवार से राष्ट्र की राजनीति नहीं होती। उप मुख्यमंत्री सोशल मीडिया वालंटियर्स को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Maharajganj News Deputy CM Keshav Prasad Maurya On Congress
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10 साल जो देखा है, वह अभी ट्रेलर है। असली तस्वीर चार जून के बाद दिखेगी। एक परिवार से राष्ट्र की राजनीति नहीं होती है। वक्त आ गया है, अब सपा बसपा से मुक्ति पा लीजिए। अब कांग्रेस रुपी बीमारी से मुक्ति पा लीजिए। पहले मतदान की शपथ लेकर जाएं, मतदान के बाद ही जलपान करिएगा। 500 साल के बाद रामलला का मंदिर बना कर दिया है। पीएम की सीट के बाद सबसे ज्यादा मत से महाराजगंज की सीट आनी चाहिए। विरोधियों के पास भी संकल्प लेकर जाएं और पूछे की मोदी को पीएम बनने से रोक सकते हैं क्या? ये बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं।

विज्ञापन


'100 में से 75 प्रतिशत वोट हमारा'
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया वालंटियर्स को शहर के एक निजी होटल में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का चुनाव है। एक चाय बेचने वाले को देश चलाने के लिए जनता ने दिया है। 100 में से 75 प्रतिशत वोट हमारा है और बंटवारा मत में भी आधा हमारा है। एक जून को महराजगंज में रिकार्ड 11 लाख मतों से जिताना है।
विज्ञापन


'जो देश का पैसा लूटते हैं, उन्हें भेजा जेल'
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में हैं, लेकिन इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जेल में हैं। जो देश का पैसा लूटते हैं, उनको जेल भेज दिया गया। 52 करोड़ से अधिक जनधन के खाते खोल कर सीधा लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा है, विरोधी इसी से तिलमिला गए हैं। 34 लाख करोड़ रुपया लाभार्थियों के खाते में गया है। उन्होंने कहा कि मैं तो कांग्रेस को कहता हूं की भ्रष्टाचार की अम्मा हैं। ईडी के छापे लुटेरों के घर पड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र पर सारे विरोधियां टूट पड़ेंगे। सोशल मीडिया एक प्लेटफार्म है। जिसमें विरोधी भी आकर घुस जाते हैं, सचेत रहने की जरूरत है। चुनाव के बाद देश 100 साल आगे जाएगा। 


'405 फिर एक बार प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार'
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि  4 जून 405 फिर एक बार प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार। आपने पिछली बार 2014 में भी जिताया। 2019 में भी दिखाया, लेकिन 2024 में बड़ी विजय दिलानी है। सब लोग तैयार रहें। इस समय सपा, बसपा, कांग्रेस का कोई नाम लेना नहीं चाहता है। कांग्रेस मुक्त तो भारत देश हो रहा है। यहां तो एक्सीडेंट से खाता खुल गया था, उत्तर प्रदेश में दो विधायक बन गए, लेकिन आप सबके सामने खुला मैदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed