फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj: Landslide in Mustang, Nepal, thousands of Indian tourists stranded, went to see Muktinath Dham

Maharajganj : नेपाल के मुस्तांग में भूस्खलन, हजारों भारतीय पर्यटक फंसे, दर्शन के लिए गये थे मुक्तिनाथ धाम

Sun, 09 Oct 2022 04:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, महराजगंज
अमर उजाला संवाद, महराजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Oct 2022 04:06 PM IST
सार

नेपाली पर्यटक हरीश सेठिया ने बताया कि फोन से बात कर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई लेकिन अभी तक किसी को कोई मदद नहीं मिल पाई। भूस्खलन में फंसे भारतीय पर्यटकों के खिलाफ खाने पीने की समस्या है।      

 

विज्ञापन
Maharajganj: Landslide in Mustang, Nepal, thousands of Indian tourists stranded, went to see Muktinath Dham
भूस्खलन में फंसे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के मुस्तांग जिले में मुक्तिनाथ धाम गए नेपाल के भैरहवा के रहने वाले हरीश सेठिया का परिवार भूस्खलन के कारण पिछले चार पांच दिनों से फंसा हुआ है। परिवार के कुल दस सदस्य हैं, जो आते समय रास्ते में फंस गए हैं।भूस्खलन में हजारों भारतीय पर्यटक भी फंसे हुए है। सेठिया परिवार के सदस्य दुर्गा अष्टमी पर मुक्तिनाथ के दर्शन करने गए थे। सेठिया ने फोन से बात कर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई लेकिन अभी तक किसी को कोई मदद नहीं मिल पाई। सेठिया ने बताया कि पांच दिनों से हमारे परिवार समेत सैकड़ों परिवार यहां फंसे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन से राहत के लिए बार-बार अनुरोध किया गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन


भारतीय पर्यटकों को खाने-पीने की समस्या
सेठिया के मुताबिक भूस्खलन की शुरुआत रास्ते में लौटते समय हुई। भूस्खलन के कारण वहां दो दिन रुकने के बाद स्थानीय प्रशासन ने उसी वार्ड के सदस्य बिक्रम गौचन की मदद से वहां रुके यात्रियों को निकाला। किसी तरह वे सभी लोग तीन किलोमीटर ही चल पाए थे कि खैरा नामक स्थान पर भूस्खलन से सड़क फिर से अवरुद्ध हो गई। भारी संख्या में पर्यटक अपने वाहनों के साथ म्यागड़ी के पास रुके हुए हैं। पांच दिन से फंसे करीब एक हजार से ज्यादा भारतीय पर्यटकों के सामने खाने-पीने की समस्या हो रही है।
विज्ञापन


गाड़ी छोड़ पैदल निकले पर्यटक
सेठिया का कहना है कि कुछ विदेशी पर्यटक पैदल ही पोखरा जा रहे हैं। हमारे साधन केवल नेपाली हैं बल्कि अधिकांश भारतीय पर्यटकों सहित अन्य देशों के पर्यटक भी हैं। सेठिया ने कहा, 'पांच दिन बाद भी सड़क खुलने की कोई आशा नहीं देखकर कुछ पर्यटक गाड़ी छोड़कर पैदल ही निकल पड़े। उनके मुताबिक भारतीय पर्यटकों की संख्या एक हजार से भी ज्यादा है जो काफी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि जिन भारतीयों ने एक निश्चित अवधि के लिए अपने वाहन परमिट बनवाए थे, वे समय पर नहीं निकल पाने से चिंतित थे। सेठिया ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से किसी भी सहयोग की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में फंसे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर नेपाल का पर्यटन गंभीर है। गृहमंत्री से बात कर भारतीय समेत अन्य पर्यटकों की सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। डिल्ली बहादुर चौधरी, पर्यटन मंत्री, नेपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed