फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj in the top 10 of CM dashboard

Maharajganj News: सीएम डैशबोर्ड के टाॅप 10 में महराजगंज

Sat, 11 Oct 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj in the top 10 of CM dashboard
महराजगंज। विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सितंबर के लिए जारी सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में महराजगंज शामिल रहा। राजस्व और विकास की विभिन्न परियोजनाओं में सीएम डैश बोर्ड में जनपद को आठवां स्थान मिला है। जनपद को विकास के अधीन आने वाली योजनाओं/ परियोजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए जनपद को 47 योजनाओं में ए-ग्रेड प्राप्त हुआ, जबकि पांच योजनाओं/ परियोजनाओं में बी-ग्रेड प्राप्त हुआ। दो परियोजनाओं में सी-ग्रेड प्राप्त हुआ। विकास परियोजनाओं में किसी भी परियोजना में जनपद को डी-ग्रेड नहीं प्राप्त हुआ। इसी प्रकार राजस्व के अधीन आने वाली कुल योजनाओं/परियोजनाओं में जनपद को 33 योजनाओं में ए-ग्रेड प्राप्त हुआ। जबकि 10 में बी-ग्रेड प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed