{"_id":"6565d6a583fcff11530c42c5","slug":"maharajganj-girl-body-found-in-forest-suspicion-of-murder-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: जंगल में युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: जंगल में युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका
Tue, 28 Nov 2023 05:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Nov 2023 05:31 PM IST
सार
थानाध्यक्ष पुरंदपुर पुरुषोत्तम राव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतका की उम्र लगभग 23 वर्ष है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। आखिर युवती का शव जंगल में कैसे पहुंचा यह अनबुझ पहेली बनी हुई है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले में पुरंदरपुर क्षेत्र के टेढ़ीघाट के जंगल खेसरहवा ताल में मंगलवार को एक युवती का शव झाड़ियों के बीच से पुलिस ने बरामद किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। टेढ़ी गांव के ग्रामीण सुबह शौच करने गए तो शव को देखकर शोर मचाने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर सीओ फरेंदा अनुज कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पुरंदपुर पुरुषोत्तम राव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतका की उम्र लगभग 23 वर्ष है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। आखिर युवती का शव जंगल में कैसे पहुंचा यह अनबुझ पहेली बनी हुई है।
विज्ञापन
पुरंदरपुर पुलिस शव के कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन