फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj fourth death in cylinder fire accident

महराजगंज हादसा: सिलिंडर से लगी आग मामले में चौथी मौत

Sat, 25 Jun 2022 02:21 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज (जौनपुर) 
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज (जौनपुर)  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Jun 2022 02:21 PM IST
सार

एक दिन पहले केवटली डेल्हूपुर गांव में हुई घटना में एक व्यक्ति की और मौत हो गई है। एक अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है और ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Maharajganj fourth death in cylinder fire accident
घटनास्थल पर विलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के केवटली डेल्हूपुर गांव में बृहस्पतिवार की अल सुबह रिसाव से गैस सिलिंडर में लगी आग मामले में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में भर्ती पिता-पुत्र में पुत्र की शुक्रवार को मौत हो गई। जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हादसे से मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली डेल्हूपुर गांव में रसोई गैस में लगी आग से झुलसे युवराज (3) की भी शुक्रवार को उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। जबकि उसके पिता अखिलेश विश्वकर्मा (30) की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इस घटना में अखिलेश की पत्नी नीलम (28) और बेटे शिवांश (5) तथा बड़े भाई सुरेश (32) की मौत हो चुकी है।  
विज्ञापन


चाय बनाते समय सिलिंडर में रिसाव से लगी थी आग
गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई थी। परिवार के लोगों के मुताबिक अखिलेश विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार की अल सुबह अपनी पत्नी  नीलम से चाय बनाने के लिए कहा था। इसके बाद उसने चाय बनाने के लिए जैसे ही माचिस से गैस चूल्हा जलाया अचानक सिलिंडर में आग लग गई थी। घटना में एक परिवार के पांच लोग झुलस गए थे। इसमें चार की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed