{"_id":"658db0f8840a8266130c5d75","slug":"maharajganj-four-wheeler-and-bike-collide-one-leg-each-of-two-youths-amputated-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: चार पहिया वाहन और बाइक में टक्कर, दो युवकों का एक-एक पैर कटा, कार सवार दो लोग भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: चार पहिया वाहन और बाइक में टक्कर, दो युवकों का एक-एक पैर कटा, कार सवार दो लोग भी घायल
Thu, 28 Dec 2023 11:01 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:01 PM IST
सार
सिसवा से घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थानाक्षेत्र के बरवा द्वारिका के पास चार पहिया वाहन व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों का दाहिना पैर पूरी तरह अलग हो गया।
विज्ञापन
हादसे में दो युवकों के पैर कटे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महराजगंज के सिसवा कस्बे के बरवां द्वारिका के पास मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर शाम एक चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दीस जिसमें बाइक सवार दो युवकों के एक-एक पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर अलग हो गया, वहीं कार सवार दो युवकों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सिसवा से घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थानाक्षेत्र के बरवा द्वारिका के पास चार पहिया वाहन व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों का दाहिना पैर पूरी तरह अलग हो गया। वाहन में सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन एयरबैग खुल जाने से बच गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सिसवा सीएचसी भेजा, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में बाइक सवार दोनों घायलों की पहचान अली शेर (30) सिसवा मणिराज थाना खड्डा जिला कुशीनगर व वसीम (35) निवासी शिकारपुर थाना घुघली जिला महराजरगंज व कार सवार अभय राय व शिवशंकर सिसवा कस्बे के सबया थाना कोठीभार के निवासी हैं। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय का कहना है कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले मे अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन