{"_id":"6335e679bbca5148326eaff9","slug":"maharajganj-festival-14-teams-selected-for-group-dance-maharajganj-news-gkp452266060","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज महोत्सव : सामूहिक नृत्य के लिए 14 टीमों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज महोत्सव : सामूहिक नृत्य के लिए 14 टीमों का चयन
विज्ञापन

महराजगंज। पहली अक्तूबर से प्रारंभ हो रहे महराजगंज महोत्सव के लिए प्रस्तुति देने वाले 89 प्रतिभागियों में से कार्यक्रम के लिए 44 का चयन हुआ है। चयनित प्रतिभागियों में 14 सामूहिक नृत्य की टीम तथा 30 एकल नृत्य के प्रतिभाशाली बच्चे हैं।
अपर उपजिलाधिकारी प्रशिक्षु अमित गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जीएसवीएस के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, विमल पांडेय व रीतेश कुमार की समिति की ओर से बृहस्पतिवार को जीएसवीएस कॉलेज में फाइनल प्रस्तुति देखी गई तथा समूह नृत्य की 14 टीम तथा एकल नृत्य के 30 प्रतिभागियों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए पात्र पाया गया।
टीम ने इसके साथ ही कालेज परिसर में आयोजित विज्ञान मॉडल की प्रस्तुति को भी देखा। मॉडल में कुल 52 टीमों ने हिस्सा लिया। समिति ने मूल्यांकन के उपरांत उसके परिणाम को शुक्रवार को घोषित करने की योजना बनाई है। जिला सूचनाधिकारी ने बताया कि समूह नृत्य के लिए 14 टीमों व एकल नृत्य के लिए 30 प्रतिभागियों का चयन हुआ है।