फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj: 90-year-old woman cheated, got the land done on the pretext of getting pension

Maharajganj: 90 साल की महिला के साथ धोखा, पेंशन दिलाने के बहाने बैनामा करा ली जमीन

Wed, 28 Sep 2022 11:24 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Sep 2022 11:24 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला को पेंशन दिलाने का नाम पर गांव के ही एक दंपति ने उसकी जमीन अपने नाम पर बैनामा करवा ली । जब इसकी जानकारी महिला को हुई तो पीड़िता ने जिलाधिकारी से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Maharajganj: 90-year-old woman cheated, got the land done on the pretext of getting pension
फर्जीवाड़ा

विस्तार

यूपी के महराजगंज में एक बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला ने गांव की ही एक महिला और उसके पति पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।  पीड़ित महिला ने डीएम से इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


घटना जिले के चौका थाना क्षेत्र के टीकर गांव की है। पीड़ित महिला के बेटे दुखहरन ने डीएम को जमीन हड़पने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। दुखहरन ने बताया कि उसकी मां उम्रदराज है जिसकी वजह से उनको कम दिखाई देता है । इसके अलावा सुनाई भी कम देता। गांव के ही एक दंपत्ति ने मां को बहला-फुसलाकर वृद्धा पेंशन बनवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


बेटे ने बताया कि वृद्धा पेंशन के लिए मां को निचलौल तहसील ले गए और दलालों की मदद से मां की जमीन अपने नाम बैनामा करा लिया। जब बुजुर्ग महिला को अपने साथ हुए धोखाधड़ी का पता चला तो उसने इसकी शिकायत की। जब स्थानीय स्तर कोपर कोई सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने जिले के अधिकारियों से परेशानी बताई लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed