फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Magistrate apoint to illegle Khanan

अवैध खनन रोकने के लिए नियुक्त किए जाएं मजिस्ट्रेट

Sat, 07 May 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Magistrate apoint to  illegle Khanan
अवैध खनन रोकने के लिए तैनात होंगे मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

महराजगंज। संबंधित तहसील क्षेत्र में अवैध खनन न हो इसके लिए सभी उप जिलाधिकारी एक-एक मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया जाएगा। नियुक्त मजिस्ट्रेट पुलिस के साथ अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाएंगे।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को खनन व परिवहन के संबंध में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि बालू व मिट्टी खनन के लिए पट्टा आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित न होने से राजस्व में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में सभी एसडीएम व तहसीलदार शीघ्र जांचकर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पट्टे की अवधि बीत जाने के बाद खनन अवैध है, इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। निजी भूमि से मिट्टी खनन के लिए आवेदन कर्ता ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। माइन मित्र एप जारी होने से आमजन निजी भूमि की मिट्टी का परमिट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा, दिनेश मिश्रा व रामसजीवन मौर्या, पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान, सभी तहसीलदार व खनन निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

वसूली के लक्ष्य को समय से पूरा करें जिम्मेदार
डीएम सत्येंद्र कुमार ने कर-करेत्तर व राजस्व की मासिक समीक्षा बैठक में कहा कि राजस्व की आय अर्जित करने वाले विभाग वसूली के लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दें। संग्रह वसूली की की तहसील स्तर पर होने वाली बैठक में यदि विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रतिभाग न करें तो उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने के लिए पत्र जारी किया जाए। घरौनी प्रमाणपत्र के सर्वे व आपत्तियों को प्राप्त करने के लिए मौके का मुआयना कर निस्तारण किया जाए। निकायों की आय को बढ़ाए जाने से संबंधित योजना तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed