फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Madrasa board exam from today, preparation complete

Maharajganj News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा आज से, तैयारी पूरी

Mon, 12 Feb 2024 07:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 Feb 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
Madrasa board exam from today, preparation complete
महराजगंज। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल 2024 की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी, जो 21 फरवरी को समाप्त होंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आठ सेक्टर में 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, चार सचल दल की तैनाती की गई है। जिले में 4137 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि रिजविया नुरूल सिविल लाइन महराजगंज, सुशीला देवी इंटरमीडिएट काॅलेज बरवा कला सिसवा, मदरसा दारूल उलूम, इशायतुल इस्लाम कोटवा पिपरिया परतावल चौक मदरसा अहले-सुन्नत मिफ्ताहुल कुरूआन बैजौली श्यामदेउरवा, हेरा पब्लिक इंटर काॅलेज निचलौल, हरिशंकर तिवारी दिग्विजयनाथ इंटर काॅलेज जमुई पंडित निचलौल, मदरसा अल जामियतुल निजामिया सुकरौली सोनौली, मदरसा मकतब अरबिया सेराजुल उलूम नौतनवा, मदरसा जामेयतुस्सालेहात काॅलेज मोगलहा नौतनवा, मदरसा जामिया अरबिया नूरूल उलूम गोपालपुर फरेंदा, मदरसा अरबिया सईदुल उलूम एकमा डिपो लक्ष्मीपुर, मदरसा दारूल उलूम फैजे मोहम्मदी हथियागढ़ मदरसा दारूल उलूम कुद्दूसिया फखरूल उलूम परसौनी निचलौल को केंद्र बनाया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed