फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Madman forcibly handed over mobile number, beat father when he complained

Maharajganj News: सिरफिरे ने जबरन थमाया मोबाइल नंबर, शिकायत करने पर पिता को पीटा

Sun, 15 Mar 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Madman forcibly handed over mobile number, beat father when he complained
चौक बाजार। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरे युवक द्वारा किशोरी को जबरन मोबाइल नंबर देने और विरोध करने पर उसके पिता की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने चौक थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को पीड़िता के पिता अपनी भैंस को पोखरे पर नहलाने गए थे। इसी दौरान उनकी बेटी घर पर मोबाइल चार्ज में लगाने गई थी। आरोप है कि इसी समय गांव का एक युवक वहां पहुंच गया और उसे पकड़कर जबरन अपना मोबाइल नंबर देने लगा। किशोरी के विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। घर पहुंचने पर किशोरी ने पूरी घटना अपने पिता को बताई। इसके बाद पिता शिकायत करने युवक के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां युवक ने पिता के साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर घर लौटे।
विज्ञापन


इस संबंध में उपनिरीक्षक चंद्रप्रकाश झा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच के लिए पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed