{"_id":"664dcf9e5b4e8dfe8c0e2e5d","slug":"madhya-pradesh-cm-dr-mohan-yadav-addressed-the-public-in-maharajganj-up-2024-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: MP के CM डॉ मोहन यादव ने कहा,'नेहरु की गलती से चीन ने कब्जा किया' महाराजगंज में बोल रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: MP के CM डॉ मोहन यादव ने कहा,'नेहरु की गलती से चीन ने कब्जा किया' महाराजगंज में बोल रहे थे
Wed, 22 May 2024 04:27 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 22 May 2024 04:27 PM IST
सार
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा, महराजगंज जनपद भगवान बुद्ध के जन्मस्थली के नजदीक है, यह पवित्र नगरी है। हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां जनता द्वारा जनता के लिए जनता का चुनाव किया जाता है। पड़ोसी देश नेपाल का संबंध बहुत पुराना है।
विज्ञापन
मंच से संबोधित करते एमपी के सीएम डाॅ. मोहन यादव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नौतनवा के मुंदर प्रसाद इंटर कालेज, बरगदवा बाजार परिसर में बुधवार को भाजपा पार्टी की जनसभा आयोजित की गई।मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विरोधी दलों की निंदा की। 23 मिनट के संबोधन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन के महाकाल से मत्स्येंद्र नाथ गोरखनाथ का अटूट संबंध रहा है।
महराजगंज जनपद भगवान बुद्ध के जन्मस्थली के नजदीक है, यह पवित्र नगरी है। हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां जनता द्वारा जनता के लिए जनता का चुनाव किया जाता है। पड़ोसी देश नेपाल का संबंध बहुत पुराना है।
यहां खुली सीमा है। कांग्रेस नहीं बता पाएगी कि कितना गहरा संबंध है। नेहरू की गलती से चाइना ने कब्जा किया है, जो लंबे समय से कलंक रहा है। कांग्रेस ने लगातार देश को लज्जित करने का कार्य किया है। कांग्रेस के शासन काल में घोटाले पर घोटाले होते गए।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहे, लेकिन सरकार सोनिया गांधी चला रही थी। जब मोदी प्रधान मंत्री हुए तो कांग्रेस ने हंसी उड़ाई की चाय बेचने वाले से सरकार नहीं चलेगी। पाकिस्तान ने दो बार गलती किया तो सैनिकों ने घर में घुसकर मारा। जनता ने मोदी पर भरोसा किया किया तो पहली बार में ही नेस्तनाबूत कर दिया। जब जनता ने दोबारा मोदी पर भरोसा किया तो कांग्रेस ने दुबारा हंसी उड़ाई थी।

मंच पर सीएम डॉ मोहन यादव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोविड काल में मोदी सरकार ने घर पर भोजन पहुंचाया
सीएम मोहन यादव ने कहा कि 2019 में 300 पार होने का सपना देखा तो काश्मीर से धारा 370 हटा दिया। भाजपा सरकार ने दुश्मनों को उखाड़ फेंका। नादान लोग (कांग्रेस) आज भी बोलते हैं कि 'मोदी का टीका है हम नहीं लगवाएंगे'। कोविड काल में मोदी सरकार ने घर पर भोजन पहुंचाने का कार्य किया।
देश के 80 करोड़ लोगों को भोजन पहुंचाने का कार्य किया। कांग्रेस ने अपने शासन काल में पाठ्यक्रम में बदलाव किया था। इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, ऋषि त्रिपाठी, जय मंगल कन्नौजिया, प्रेम सागर पटेल, ज्ञानेंद्र सिंह, राकेश मद्धेशिया, बृजेश मणि त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, पूर्व डीजीपी विजय कुमार, उमेश जयसवाल, अजय श्रीवास्तव, नागेंद्र शुक्ला, कृष्ण मुरारी चौधरी, लालचंद चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस 70 साल तक लोगों को भटकाती रही
मोहन यादव ने कहा कि जब मैं शिक्षा मंत्री था तो मध्यप्रदेश के पाठ्यक्रम में राम, कृष्ण को शामिल किया। राम कहां पैदा हुए कांग्रेस को पता नहीं। कांग्रेस 70 साल तक लोगों को भटकाती रही। आज भगवान राम का धाम अयोध्या जगमगा रहा है।
कृष्ण ने कंश को घर में घुसकर मारा था। मोदी ने अपने लिए कुछ नहीं किया, सब देश के लिए किया है। मोदी का सरकार बनाने का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास और फिर एक बार मोदी सरकार। भाजपा ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दिया है। उन्होंने सबको मोदी सरकार बनाने के संकल्प दिलाया।
बड़ा माला पहनाकर किया स्वागत
मुख्य अतिथि सीएम मोहन यादव 12: 40 बजे हेलीकॉप्टर से बरगदवा इंटर कालेज पहुंचे। हेलीपैड पर उनका भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया गया। दोपहर 12:44 बजे मंच पर पहुंचे। 12:46 पर बड़ी माला पहनाकर सम्मानित किया गया।