फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Madhuri in essay and Lakshmi in painting first place

निबंध में माधुरी व चित्रकला में लक्ष्मी को पहला स्थान

Tue, 22 Feb 2022 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Madhuri in essay and Lakshmi in painting first place
निबंध में माधुरी व चित्रकला में लक्ष्मी को पहला स्थान
विज्ञापन

सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित चिंतन दिवस कार्यक्रम में वक्ताओं ने रखे अपना विचार
महराजगंज। भारत-स्काउट गाइड संगठन की ओर से मंगलवार को सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र में चिंतन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत निबंध प्रतियोगिता में माधुरी व चित्रकला में लक्ष्मी नायक ने पहला स्थान प्राप्त किया।
स्वीप कार्यक्रम के तहत चिंतन दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में माधुरी प्रजापति ने पहला, मंशा निषाद ने दूसरा व कार्तिकेय पांडेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में लक्ष्मी नायक ने पहला, आदित्य गिरी ने दूसरा व रीतू यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज आनंदनगर ने पहला, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर ने दूसरा व महराजगंज इंटर कालेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शेर दल फरेंदा की टीम ने पहला व महराजगंज इंटर कालेज की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों व स्काउट-गाइड को पुरस्कृत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि स्काउट-गाइड अनुशासन को विकसित करने का माध्यम है। इस बार स्काउट-गाइड अनुशासित तरीके से कार्य करते हुए मतदाताओं का अधिक से अधिक मतदान कराएं व स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना में योगदान दें।
विज्ञापन

जिला सचिव संजय मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया जबकि संचालन कर रहे उपाध्यक्ष विमल पांडेय ने आभार जताया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ओपी तिवारी, जिला कमिश्नर गाइड ज्योति सिंह, सुलेखा तिवारी, मौसम, प्रशिक्षक के रुप में रामनरायन, उमेश गुप्ता, शशांक कुमार, दीनदयाल, रामराज, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed