फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   maarapeet mein hiyuva jila prabhaaree samet nau log ghaayal

मारपीट में हियुवा जिला प्रभारी समेत नौ लोग घायल़़

Sat, 05 Jun 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
maarapeet mein hiyuva jila prabhaaree samet nau log ghaayal
मारपीट में हियुवा जिला प्रभारी समेत नौ लोग घायल
विज्ञापन

महराजगंज। कोल्हुई थानाक्षेत्र के गुरूचियां गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में शनिवार रात 8 बजे मारपीट हो गई। दो पक्षों में मारपीट होते देख हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी शेष विजय सिंह समझाने गए। आक्रोशित उन्हीं पर टूट पडे़। दोनों तरफ से ईंट पत्थर जमकर चले। हियुवा जिला प्रभारी समेत दोनों पक्षों से 9 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही तीन थानों की पुलिस के साथ सीओ फरेंदा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को बल पूर्वक हटाकर मामले को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात आठ बजे गुरूचियां गांव में रास्ते के विवाद को लेकर जमकर मारपीट में एक पक्ष से 5 एवं दूसरे पक्ष से 4 लोग घायल हो गए। एक पल के लिए गांव में अफरातफरी मच गई। हियुवा के जिला प्रभारी शेष विजय सिंह समेत अन्य सभी घायलों को बनकटी सीएचसी पर लाया गया। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि मनबढ़ों ने चुनाव रंजिश को लेकर जिला प्रभारी पर हमला बोलकर जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। थानाध्यक्ष कोल्हुई दिलीप शुक्ला के अनुसार पुलिस गांव में तैनात है। हंगामा करने वालों के हटाकर मामले को शांत करा दिया गया है। घटना में लोगों को घायल होने की पुष्टि की। क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दूबे ने बताया कि गांव में शांति का माहौल है। घायलों को सीएचसी बनकटी भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed