फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maa Savitri Devi Cricket Team defeated Bhairahawa Cricket Team by 29 runs.

Maharajganj News: 29 रन से मां सावित्री देवी क्रिकेट टीम ने भैरहवा क्रिकेट टीम को हराया

Tue, 16 Apr 2024 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 16 Apr 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Maa Savitri Devi Cricket Team defeated Bhairahawa Cricket Team by 29 runs.
खनुआ। नौतनवा इंटर खेल मैदान में मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी नौतनवा व मारवाड़ी युवा मंच भैरहवा नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी नौतनवा ने मारवाड़ी युवा मंच भैरहवा को हराया। मुख्य अतिथि जीतेश सिंहा रहे।
विज्ञापन

नौतनवा इंटर काॅलेज खेल मैदान मे आयोजित क्रिकेट मैच मां साबित्री मणि त्रिपाठी किक्रेट एकेडमी और मारवाड़ी युवा मंच भैरहवा के बीच खेला गया। इसमें मां सावित्री मणि त्रिपाठी एकेडमी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में अपने सभी विकेट खो कर 215 रन बनाए, नौतनवा टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कामरान खान ने 75 और राज गौड़ ने 46 व विजय ने 23 लकी ने 15 और आशुतोष श्रीवास्तव ने 14 रन का योगदान दिया। भैरहवां नेपाल के तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिनेश ने 3 व प्रतीक आदर्श अशोक गौरव सोमी मनीष को एक एक विकेट मिले जीत के लिए 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मारवाड़ी युवा मंच की टीम ने 18.3 ओवर में 187 रन बना कर आल आउट हो गई। भैरहवा नेपाल के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सौरव ने 49 मनीष ने 38 व आदर्श ने 33 रन बनाए। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में हार जीत नहीं होती है। मैन ऑफ द मैच का खिताब कामरान खान को मिला। इस दौरान दिलीप त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, अतुल सिंह गौतम जोशी, प्रधानाचार्य जगदीश यादव, अशोक वर्मा, तुल बहादुर थापा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed