फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maa Lakshmi's statue installed, the doors open

मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित, पट खुले

Sun, 23 Oct 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Maa Lakshmi's statue installed, the doors open
नगर के मऊपाकड़ स्थित चौक रोड पर स्थापित लक्ष्मी मूर्ति की पूजन करते श्रद्धालु।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित, पट खुले
विज्ञापन

विभिन्न वार्डों में स्थापित प्रतिमा स्थल पर बज रहे गीतों से माहौल भक्तिमय
महराजगंज। दीपावली के पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर में विभिन्न स्थलों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई है। रविवार को देर शाम प्रतिमा का पट खोल दिया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने वहां पहुंचकर दर्शन किया।
कोरोना काल में सभी पर्व की भव्यता में कमीं देखी जा रही थी। अब जबकि स्थिति सामान्य है तो नगरीय क्षेत्र में भी लोगों ने इस बार जगह-जगह प्रतिमा की स्थापना की है। नगर क्षेत्र के मऊपाकड़, चौक रोड, टेढ़वा, राजीव नगर, हनुमानगढ़ी, जयप्रकाश नगर, पड़री में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। रविवार की देर शाम पट खुलने के बाद हर वर्ग के श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। प्रतिमा स्थल के पास बज रहे भक्तिगीतों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

-----
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हो रही पूजा
सदर क्षेत्र के बागापार, सिसवा बाबू, पकड़ी, सिंदूरिया समेत अन्य स्थलों पर भी लोगों ने आपसी सहयोग से प्रतिमा की स्थापना किया। इसके साथ ही पनियरा, मुजुरी, खुटहां, परतावल, घुघली, सिसवां, नौतनवां, फरेंदा, धानी, बृजमनगंज, निचलौल कस्बे व उसके ग्रामीण क्षेत्रों में भी माता लक्ष्मी तथा भगवान गणेश व कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed