फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lumbini Mahamayadevi Mandir Danpetica open

लुंबिनी मायादेवी मंदिर परिसर में दान पेटिका खोकर शुरू हुई गिनती

Tue, 05 Jul 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lumbini Mahamayadevi Mandir Danpetica open
लुंबिनी मायादेवी मंदिर में दान पेटिका खोलकर शुरू हुई गिनती
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। लुंबिनी स्थित मायादेवी मंदिर परिसर में रखी गई दान पेटी को तीन महीने बाद रविवार को खोला गया। लुंबिनी विकास कोष के कोषाध्यक्ष धुंडी राज भट्टाराई के नेतृत्व में सुरक्षा कर्मियों, पुलिस और अन्य हितधारकों की उपस्थिति में दान पेटी खोली गई। दान पेटी में एकत्रित राशि को पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाकर गणना शुरू कर दी गई है।
लुंबिनी विकास कोष के कोषाध्यक्ष भट्टाराई ने कहा के सभी दलों की उपस्थिति में दान पेटियां खोली गईं, ताकि लुंबिनी आने वाले पर्यटकों द्वारा दिए गए दान का उपयोग लुंबिनी के विकास के लिए किया जा सके। उन्होंने कहा कि रविवार को सिर्फ एक दान पेटी खोली गई है। चार दान पेटियां खोलकर जमा चंदे की गिनती करने में चार दिन तक का समय लगेगा।
विज्ञापन

लुंबिनी के सुरक्षा अधिकारी खगेंद्र काफले ने कहा कि लुंबिनी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रत्येक दिन गणना की गई दान राशि को बैंक में जमा किया जाएगा। राजस्व शाखा, लुंबिनी सुरक्षा प्रतिनिधियों, नेपाल पुलिस, दंगा पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल और लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दान पेटी खोली गई। लुंबिनी विकास कोष के कोषाध्यक्ष भट्टराई ने कहा कि लुंबिनी में दान को आय का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लुंबिनी पहुंचने के बाद से भारतीय पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed