फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Low BP in humid heat, dizziness due to weakness

Maharajganj News: उमस भरी गर्मी में लो बीपी, कमजोरी से आ रहा चक्कर

Fri, 30 May 2025 06:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 30 May 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Low BP in humid heat, dizziness due to weakness
महराजगंज। उमस भरी गर्मी में टपकते पसीने के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल रहा है। इसपर ध्यान न देने के कारण बीपी के मरीजों की दिक्कत बढ़ रही है और उन्हें लो बीपी की समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पुराने मरीजों के साथ युवाओं में भी यह समस्या देखी जा रही है। शुक्रवार को ओपीडी में लो बीपी के कारण 23 मरीज पहुंचे, जिनमें 13 नए थे जिन्हें पहले बीपी की दिक्कत नहीं थी। इनकी उम्र भी 30-35 वर्ष के बीच रही। पुराने रोगियों को जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दवा दी वहीं पहली बार बीपी की शिकायत वाले लोगों को और खानपान ठीक करने और इलेट्राल पाउडर व ग्लूकोज सेवन की सलाह दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 813 मरीजों का उपचार किया गया। उमस भरा मौसम शुरू होने से बीपी रोगी भी मिलने लगे हैं। कुल 23 बीपी के मरीज पहुंचे जिनका जांच करवाने के बाद चिकित्सक डाॅ. वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों के शरीर से पसीना अधिक निकल रहा है। जब अधिक पसीना निकलता है तो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकलता है, जिसके कारण कमजोरी व थकान के कारण चक्कर की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पुराने रोगियों के साथ नये व युवा भी मिल हैं। पुराने बीपी रोगियों को नियमित दवा सेवन करने के साथ अधिक से अधिक मात्रा में पानी और ग्लूकोज पाउडर का उपयोग करने की सलाह दी गई। नए बीपी रोगियों को नारियल पानी का सेवन, धूप से बचने और शरीर को हाइड्रेट रखते हुए व्यायाम की सलाह दी गई।

दवा के रूप में उन्हें सिर्फ इलेक्ट्राल युक्त पानी पीने की सलाह व हल्का भोजन करने की हिदायत दी गई। सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि मौसम के उतार चढ़ाव के कारण अधिक पसीना निकलने से शरीर के पोषक तत्व भी निकलते हैं। इसपर ध्यान न देने से लो बीपी की समस्या हो सकती है, इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed