फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lover sent to jail for abetting suicide

Maharajganj News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्रेमी को जेल भेजा

Tue, 12 Dec 2023 12:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Dec 2023 12:30 PM IST
विज्ञापन
Lover sent to jail for abetting suicide
घुघली। आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। बाद उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को घुघुली थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। पुलिस की जांच में पता चला कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। युवक शादी का झांसा देता रहा। जब युवती को पता चला कि युवक की शादी तय हो गई है तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने जहरीला पदार्थ गटक लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी करन ने ही उसकी बेटी को जहर खाने के लिए उकसाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed