{"_id":"654e8fae639062c75e01a24c","slug":"lover-goes-to-jail-on-rape-charges-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9353-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुष्कर्म के आरोप में प्रेमी पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुष्कर्म के आरोप में प्रेमी पहुंचा जेल
विज्ञापन
नवजात बच्चे को लेकर प्रेमी के घर पहुंची तो उसे रखने से इन्कार कर दिया
युवती ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया था दुष्कर्म का मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक को दुष्कर्म के आरोप में नौतनवा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया। आरोपी से पहले प्यार किया, फिर उसे साथ रखने से मना कर दिया तो दुष्कर्म के आरोप में युवक को जेल जाना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक नेपाल निवासी एक युवक का नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल है। वह अपने ननिहाल में ही रहता है। युवक का उसी गांव की पड़ोस के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग वर्षों से चल रहा था। तीन वर्ष पूर्व युवती की शादी नेपाल में हो गई थी और ससुराल चली गई। कुछ माह बाद वह अपने पति पर कई आरोप मढ़कर मायके चली आई और ससुराल जाने से मना कर दी।
ससुराल के लोगों ने उसे ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं गई। दो वर्ष से युवती मायके में ही रह रही थी। सितंबर माह में उसने एक बेटे को जन्म दिया और नवजात बच्चे को लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई, लेकिन प्रेमी युवक ने उसे रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
मामले में युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी युवक के तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को आरोपी को संपतिहा चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी
सोनू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया गया।