फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lord Vishnu created a drama to break the pride of Narada.

Maharajganj News: नारद का अभिमान तोड़ने को भगवान विष्णु ने रची लीला

Sat, 27 Sep 2025 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Lord Vishnu created a drama to break the pride of Narada.
रामलीला का मंचन करते कलाकार।
नौतनवा। नगर स्थित पड़ाव में रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला प्रस्तुतिकरण के दौरान बृहस्पतिवार की रात कलाकारों ने नारद मोह की प्रस्तुति की। कमेटी के अध्यक्ष लालमन जायसवाल एवं संरक्षक राजाराम जायसवाल ने भगवान विष्णु व गणेश की आरती की। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

मथुरा एवं वृंदावन से आए कलाकारों ने मंचन करते हुए दिखाया कि देव ऋषि नारद की तपस्या से स्वर्ग लोक में इंद्र का सिंहासन डोलने लगता है। भयभीत इंद्र उनकी तपस्या भंग करने के लिए कामदेव को अप्सराओं के साथ भेजते हैं लेकिन अनेक प्रयासों के बावजूद नारद जी की तपस्या भंग नहीं होती। कामदेव पर विजय प्राप्त कर लेने से नारद के मन में अभिमान पैदा हो जाता है। भगवान विष्णु अपने परम भक्त के अहंकार को दूर करने के लिए लीला रचते हैं। विश्व मोहिनी की सुंदरता पर मोहित होकर नारद भगवान विष्णु से सुंदर रूप मांगते हैं लेकिन विष्णु उन्हें बंदर का रूप दे देते हैं। इससे नारद मुनि को स्वयंवर में मजाक का पात्र बनना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed