फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lord Ram was born, the townspeople were happy

Maharajganj News: भगवान राम का हुआ जन्म, हर्षित हुए नगरवासी

Wed, 31 Jan 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 31 Jan 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram was born, the townspeople were happy
बागापार। परसा राजा गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामलीला कार्यक्रम के तीसरी रात सोमवार को स्थानीय कलाकारों ने भगवान राम जन्म एवं रावण जन्म की लीला का मनमोहक मंचन किया। मंचन को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उधर, श्रद्धालु भक्त चौबीसों घंटा यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

लीला की शुरूआत में भगवान श्रीराम और सीता की आरती उतारी गई। इसके बाद शुरू हुए लीला में दिखाया गया कि अयोध्या के राजा दशरथ की तीन रानिया कौशल्या, कैकेई व सुमित्रा हैं, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है। इसे लेकर राजा दशरथ बहुत परेशान रहते हैं और अपने गुरुजी के पास पहुंचते हैं। गुरुजी यज्ञ कराने की सलाह देते हैं। राजा दशरथ की ओर से यज्ञ कराने के बाद गुरुजी द्वारा चार फल दिए जाते हैं। फिर तीनों रानियों से चार पुत्र पैदा होते हैं। जिनका नाम राम, भरत, शुत्रुघ्न व लक्ष्मण रखा जाता है। राज दरबार में इनके जन्म के बाद बधाईयां होती है और मिठाईयां बाटी जाती हैं।
विज्ञापन

राजा दशरथ के राज भवन में भगवान राम की जन्म के साथ भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न सहित चारों भाइयों के जन्म का वर्णन हुआ। बधाइयां गाई गईं तो दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट व जय श्रीराम के उद्घोष से पंडाल गूंजायमान हो उठा। उसके बाद कलाकारों ने गुरु वशिष्ठ से विद्या प्राप्ति की लीला का मंचन किया। गुरु विश्वामित्र आगमन की लीला का सुंदर दृश्य भी दिखाया गया। साथ ही रावण जन्म एवं अत्याचार का सजीव मंचन किया गया। देर रात तक दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव, अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, दिव्यांशु पांडेय, संजय विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed