{"_id":"6a59496736b5bcae3107023d","slug":"lord-jagannaths-rath-yatra-taken-out-with-great-fanfare-devotees-danced-with-joy-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-181361-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, झूमते रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, झूमते रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
सिसवा धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा।
श्रद्धालुओं के जयकारे से भक्ति-भाव से सराबोर हो गया माहौल
सिसवा बाजार। क्षेत्र की ग्रामसभा बडहरा महंत मठ से बृहस्पतिवार को अपराह्न वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर नृत्य व जयकारा लगाते हुए आगे-आगे चलते रहे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल आरती के बाद मंदिर का पट भक्तों के दर्शनार्थ खोला गया। इसके बाद मठाधीश संकर्षण रामानुज दास ने पूजा-अर्चना करके भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया। महाआरती के बाद मठाधीश ने रथ पर भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा व भाई बलराम को विराजमान किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली। इस दौरान पूरा माहौल भक्ति-भाव में सराबोर हो गया।
भक्त रथ को अपने कंधे से खींचते हुए जयकारा लगाते चल रहे थे। रथयात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के बाद परसिया पुल, हिरणी नदी होते हुए बरवां दिगंबर नहर पर पहुंची। वहां भक्तों के दर्शन करने के उपरांत मंदिर परिसर में आकर सम्पन्न हो गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश वर्मा के साथ निचलौल, सिंदुरिया, चौक, श्यामदेउरवा सहित अन्य थानों की पुलिस, पीएसी, ट्रैफिक पुलिस, महिला पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।