{"_id":"6af4d5549bc302cddc0c0299","slug":"lord-chitragupta-was-worshipped-with-due-rituals-in-the-district-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-188989-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कलम-दवात की पूजा कर चित्रगुप्त भगवान से मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कलम-दवात की पूजा कर चित्रगुप्त भगवान से मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की कायस्थ समाज द्वारा पूजा-अर्चना की गई। कलम-दवात की पूजा कर चित्रगुप्त भगवान से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। पूजा के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
बिस्मिल नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना भक्तिभाव के साथ की गई। इस मौके पर विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष आरसी लाल श्रीवास्तव, महामंत्री राकेश बिहारी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, मंत्री आकाश श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, मंदिर के संरक्षक राज नारायण लाल श्रीवास्तव और कांजी लाल श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सुख समृद्धि के लिए कलम चलाकर प्रस्तुत किया लेखा-जोखा
फरेंदा। आनंदनगर में भाई दूज पर्व पर चित्रगुप्त भगवान और कलम-दवात की पूजा की गई। परंपरा के अनुसार, दिवाली के अगले दिन किसी भी तरह का हिसाब लिखना कायस्थ परिवार द्वारा कलम चलाकर नहीं किया जाता है। 24 घंटे बाद दूसरे दिन यमद्वितीया के दिन अपने इष्टदेव का पूजन करने के साथ-साथ कलम-दवात का भी पूजा करने के बाद ही लिखने का कार्य किया जाता है। इस दौरान सुधेश मोहन श्रीवास्तव, रवींद्र श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश रंजन, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, ऋषिमुनि श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
कलम-दवात की पूजा कर की लोक कल्याण की कामना
नौतनवा। नगर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में सुबह कलम-दवात पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कायस्थ समाज के लोगों ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि बने रहने एवं लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। समाज के अध्यक्ष दिवाशंकर उर्फ बंटी श्रीवास्तव एवं मुख्य संरक्षक बृजेंद्र श्रीवास्तव ने इस दिन के विशेष महत्व के बारे में बताया। इस दौरान उदय प्रताप, अमित श्रीवास्तव, शनि श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, आनंद स्वरूप, तरुण श्रीवास्तव, योगेंद्र श्रीवास्तव, सुभाष लाल आदि मौजूद रहे।