फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Loose electrical wires are causing fires...farmers' dreams are turning to ashes.

Maharajganj News: बिजली के ढीले तारों से लग रही आग...राख हो रहे किसानों के अरमान

Sat, 04 Apr 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Loose electrical wires are causing fires...farmers' dreams are turning to ashes.
नौतनवा में गेहूं के ऊपर से गुजरते तार। 
हर साल कहर ढाते हैं ढीले तार, फिर भी नहीं होती बचाने की पहल
विज्ञापन

हवा चलने से टकरा रहे तार, शॉर्ट सर्किट से लग रही आग
महराजगंज। खेतों के ऊपर से गुजर रहे ढीले तार किसानों के लिए आफत बन गए हैं। तेज हवा के झोंके से तार से निकली एक चिंगारी अगलगी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस आग में फसल जलने से किसानों के अरमान भी जलकर राख हो जा रहे हैं। दो दिनों से आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। अधिकतर घटनाएं शॉर्ट सर्किट से हो रही हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन हैं।
गांवों में अधिकतर खेतों से बिजली के तार गुजरे हुए हैं। तार ढीले होने के कारण जब तेज हवा चलती है तो आपस में टकरा जाते हैं इससे निकली चिंगारी खड़ी गेहूं की फसल जलाकर राख कर देती है। अड्डा बाजार स्थित गजरही के पास रेलवे के किनारे एक बिजली का खंभा टूट गया है। इससे हादसे का डर बना हुआ है। स्थानीय किसान विजय कुमार, श्यामसुंदर रहीश आलम ने बताया कि खेत पूरी तरह से तैयार हो गए हैं अगर आग लगी तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र ठूठीबारी के अंतर्गत मोहनापुर से सिहाभार तक का तार जर्जर हो गया है। जर्जर तार खेतों के एक दम नजदीक है। गांव के जयनाथ शर्मा, हरी वरुण, राधेश्याम, गोरख तिवारी ने बताया कि जर्जर तार से कभी भी हादसा हो सकता है। ऐसे में हमारी फसल चौपट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान छह माह तक खेतों की अच्छे से देखभाल करता है। सिंचाई, खाद, पानी डालता है ताकि समय पर अच्छी फसल हो सके लेकिन जब फसल पककर तैयार हो जाती है तो थोड़ी सी लापरवाही उसकी छह माह की मेहनत पर पानी फेर देती है। हर साल आग लगने से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल होती हैं घटनाएं
नौतनवा। तहसील क्षेत्र में प्रति वर्ष शॉर्ट सर्किट से आग की घटनाएं होती है। सिवान में गुजरे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से फसलें जलकर राख हो जाती हैं। गत बृहस्पतिवार को महुअवा नंबर एक के सिवान में गेहूं की फसल के ऊपर गुजर रहे बिजली के तार से पक्षी टकरा गया। इससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लगी और 55 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गत वर्ष हुई आगलगी की घटनाओं पर नजर डालें तो रामनगर गांव के चौराहे के पास आग लगने से छह एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। सेमरहवा टोला चरैया में शॉर्ट सर्किट से एक छावनी में आग लगी थी। इसी तरह सोनौली कोतवाली क्षेत्र के पुरैनिहा चौराहे पर कपड़े की दुकान में आग लग गई थी और सारा सामान जलकर राख हो गया था। नौतनवा कस्बे के जानकी नगर में भी शॉर्ट सर्किट से एक कपड़े और गजरहा चौराहा पर एक रुई की दुकान में आग लग गई थी। विद्युत उपकेंद्र अड्डा बाजार के जेई शशिकांत वर्मा के मोबाइल पर बात फोन किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।
केस नंबर एक
सात अप्रैल 2025 को फरेंदा के बरातगाढ़ा व उदितपुर में करीब 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। उदितपुर निवासी रामदरस, जानकी, हरिद्धार सहित दो दर्जन किसानों के गेहूं के फसल जल गए थे। आग लगने का कारण भूसा मशीन से निकली चिंगारी थी। वहीं बरातगाढ़ा में आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका था। गांव के जगदीश, शैलेष व दुर्गेश सहित तमाम लोगों के खेत में आग लगने से सात एकड़ फसल जल कर राख हो गई थी।
केस नंबर दो
9 अप्रैल 2025 को बृजमनगंज क्षेत्र के हरैया पंडित में आग लगने से करीब 200 एकड़ फसल जलकर राख हो गई थी। आग लगने का कारण भूसा मशीन से निकली चिंगारी थी। जिसमें लालपुर, बेलौही, सोनपिपरी सहित आधा दर्जन गांव में आग का तांडव देखने को मिला था।
केस नंबर तीन
फरेंदा क्षेत्र के मनिकौरा क्षेत्र में युवकों की लापरवाही से गेहूं के फसल में आग लग गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, युवक गांजा पी रहे थे, इसी दौरान निकली चिंगारी से आग लगने से करीब 300 एकड़ फसल जलकर राख हो गई।

वर्जन
जहां ढीले तार हैं वहां दिन में सप्लाई बंद रखी जाती है। रात में सप्लाई दी जा रही है। तार टाइट कराए जा रहे हैं। जहां दिक्कत ज्यादा है वहां पर खंभे लगाए जा रहे हैं। ताकि फसलों को नुकसान न हो।
-चंद्रेश उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed