{"_id":"6a5543a2685c331a7d0bb0fd","slug":"lohia-ward-inundated-knee-deep-water-troubles-pedestrians-and-schoolchildren-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181169-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लोहिया वार्ड जलमग्न, घुटने भर पानी से राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लोहिया वार्ड जलमग्न, घुटने भर पानी से राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान
विज्ञापन
कटरा चौराहा से मधवलिया रोड तक जलभराव, वार्डवासियों ने सड़क निर्माण व स्थायी समाधान की उठाई मांग
महराजगंज। निचलौल के लोहिया वार्ड नंबर-11 में पहली बारिश के बाद से ही जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। कटरा चौराहा से मधवलिया रोड तक घुटने भर पानी जमा होने से राहगीरों और स्कूली बच्चों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
जलभराव के कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। वार्डवासियों का आरोप है कि समस्या की शिकायत कई बार नगर पंचायत से की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में बारिश तेज हुई तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।
लोहिया नगर के वार्डवासी दीनानाथ गुप्त, पिंकू द्विवेदी, अंगद कसौधन, गुलाब गुप्ता, अमरनाथ शर्मा, संतोष कसौधन, पवन कसौधन, पारसनाथ गुप्ता, अवधेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता और रामप्रसाद कसौधन ने सड़क निर्माण कराकर जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि संबंधित सड़क वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है, इसलिए नगर पंचायत वहां सड़क निर्माण नहीं करा सकती। हालांकि, जलभराव कम करने के लिए नालियों की सफाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।