फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   lock down still moves

लॉकडाउन फिर भी सड़क पर चहल पहल, कुछ दुकानें भी खुलीं

Sat, 22 Aug 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
lock down still moves
सक्सेना चौक पर सड़कों पर दिखी भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
लॉकडाउन फिर भी सड़क पर चहल पहल, कुछ दुकानें में भी खुलीं
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन है, लेकिन इसको लेकर लोगों में जागरूकता का अभाव दिख रहा है। शनिवार को सड़क पर चहल पहल रही। साथ ही कुछ दुकानें भी खुली रहीं। पुलिस आने जाने वाले लोगों से पूछताछ में लगी रही। मास्क पहनने के लिए और कोरोना से बचाव को लेकर यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह ने शहर में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।
शहर के सक्सेना चौक पर पुलिस लोगों को जागरूक करती रही। इसके अलावा जिले में अन्य स्थानों पर पुलिस ने जांच कर मास्क नहीं लगाने वालों को चेतावनी दी। इस बार शुक्रवार को लॉकडाउन का कुछ खास असर नहीं दिखा। महराजगंज शहर में सड़कों पर आम दिनों की तरह ही चहल पहल रही। वहीं कुछ दुकानें खुली रहीं। डॉ. शांति शरण मिश्र ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोविड से बचाव के नियम का पालन जरूरी है। बंद के नियम का पूरा पालन होना चाहिए। लापरवाही समस्या को बढ़ा सकती है। जिले में नौतनवां, फरेंदा, निचलौल, घुघली, परतावल, पनियरा, चौक बाजार, सोनौली, ठूठीबारी समेत अन्य क्षेत्रों में शनिवार को लॉकडाउन का कुछ खास असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी कुंज विहारी ने बताया कि नियम का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कोविड से बचाव के लिए हर हाल में नियम का पालन जरूरी है। अगर लापरवाही हो रही है तो जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed