शिविर में 12.48 करोड़ का कर्ज दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। पूर्वांचल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से जिला पंचायत सभागार में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को 12.48 करोड़ ऋण वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल बैंक के अध्यक्ष एके सिन्हा ने कहा कि अच्छी पैदावार के लिए सरकार की तरफ से किसानों को ऋण देने पर जोर दिया जा रहा है। किसान अच्छी पैदावार के लिए पूर्वांचल बैंक से ऋण लेकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल बैंक की तरफ से संचालित सभी ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में किसानों को ट्रैक्टर, कंबाइन, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, डेयरी मद में 978 किसानों को कुल 12 कारोड़ 48 लाख रुपये ऋण वितरण किया गया। इस दौरान पूर्वांचल बैंक के महाप्रबंधक बीके अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक आरके पांडेय ने भी विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन के दौरान जिले के पूर्वांचल बैंक में कार्यरत 55 अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए प्रशंसा पत्र भी दिया गया। सर्वोत्तम शाखा का पुरस्कार धानी शाखा को मिला, जबकि द्वितीय स्थान बेलवा टिकर शाखा को मिला। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक एपी श्रीवास्तव, उपेंद्र सहाय, जसपाल सिंह, पंकज श्रीवास्तव, राकेश कुमार, अरविन्द कुमार, सुधीर, वीके चतुर्वेदी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।