फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Livestock insurance will be done under the livestock insurance scheme.

Maharajganj News: पशुधन बीमा योजना के तहत होगा पशुओं का बीमा

Wed, 18 Sep 2024 05:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 18 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Livestock insurance will be done under the livestock insurance scheme.
महराजगंज। पशुपालकों को अब पशु बीमा का लाभ मिलेगा। अनुसूचित जाति और बीपीएल वर्ग के पशुपालक 156 रुपये में गाय तथा 187 रुपये की किस्त देकर भैंस का बीमा करा सकेंगे। पशुधन बीमा योजना के तहत जनपद में पशुओं का बीमा होगा।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विनोद विश्वकर्मा ने बताया कि इस बीमा में अनुसूचित वर्ग के व्यक्तियों को 90 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के पशुपालकों को 75 प्रतिशत की छूट सरकार की ओर से दी गई है। शेष रुपये का प्रीमियम पशुपालक को देना होगा। जबकि, सामान्य वर्ग के पशुपालकों को गाय के लिए चार सौ और भैंस के लिए 465 रुपये देकर बीमा कराना है। इसकी समय सीमा एक साल के लिए रखी गई है।
विज्ञापन

बताया कि गाय का अधिकतम मूल्य 50 हजार रुपये और भैंस का 60 हजार रुपये तय किया गया है। जिले में पशुओं का बीमा कराने का निर्देश मिला है। एक बार में एक परिवार के सिर्फ पांच गाय और भैंस का ही बीमा करा सकते हैं। ऐसा नहीं है कि पत्नी और पति के नाम से अलग-अलग पांच-पांच गाय व भैंस का बीमा किया जाएगा। यह बीमा एक से तीन साल के लिए होगा। इसके लिए प्रीमियम की राशि प्रति वर्ष के अनुसार बढ़ जाएगी। पशुओं का बीमा कराने के लिए विभाग की ओर से पशुपालकों से संपर्क करना शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed