{"_id":"6592cad21e33070a7f045536","slug":"listen-seriously-to-the-problems-of-the-complainants-sp-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12943-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीरता से सुनें फरियादियों की समस्याएं : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीरता से सुनें फरियादियों की समस्याएं : एसपी
Mon, 01 Jan 2024 07:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 01 Jan 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। थाने में फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनें। क्षेत्र में प्रत्येक हलचल पर नजर रखें। दायित्व के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में कहीं भी संदिग्ध दिखें तो त्वरित कार्रवाई करें।
ये बातें पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सोमवार को पनियरा व भिटौली थाने के औचक निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके बाद अभिलेखों को अपडेट करने के निर्देश दिए। थाना परिसर में साफ-सफाई रखने की हिदायत दी। बैरक, हवालात, मेस का भी निरीक्षण किया। जनपद के बाॅर्डर कुशीनगर वाले रास्ते पर पिकेट व पुलिस टीम लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की जांच करने के निर्देशित दिए। संवाद