{"_id":"69b322db8daf90ceab047229","slug":"list-of-2300-beneficiaries-prepared-for-the-second-phase-of-pm-awas-yojana-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-173180-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पीएम आवास योजना के दूसरे चरण में 2300 लाभार्थियों की सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पीएम आवास योजना के दूसरे चरण में 2300 लाभार्थियों की सूची तैयार
विज्ञापन
5200 आवेदन पाए गए अपात्र, 8774 लाभार्थियों को योजना में किया गया शामिल
योजना के तहत प्राप्त हुए हैं 52,000 आवेदन
महाराजगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना-द्वितीय चरण के तहत जनपद में कुल 8,774 पात्र आवेदकों को शामिल किया गया है। इनमें से 5,595 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में प्रत्येक को एक लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। शेष 3,179 लाभार्थियों के चयन के लिए 52,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 5,200 आवेदन अपात्र पाए गए। जबकि 2300 लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। शेष आवेदनों की जांच की जा रही है।
परियोजना अधिकारी डूडा प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि 5,595 लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त सफलतापूर्वक भेज दी गई है। 18 जनवरी से इनके खातों में रुपये भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा 2300 पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर जल्द ही इनकी डीपीआर प्रेषित कर खातों में पहली किस्त भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आनंदनगर से 4639, बृजमनगंज से 2098, चौक से 3881, घुघली से 1483, सदर से 9079, नौतनवा से 2817, निचलौल से 3763, पनियरा से 3040, परतावल से 2975, सिसवा से 15,370 और सोनौली से 2,354 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को तीन किस्तों में सहायता राशि प्रदान की जा रही है। पहली किस्त एक लाख रुपये, दूसरी किस्त एक लाख रुपये तथा तीसरी किस्त 50 हजार रुपये की है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और कोई बिचौलिया न आए।
विज्ञापन
परियोजना अधिकारी डूडा प्रेमशंकर पांडेय ने कहा कि हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिले। कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं, इसके लिए हम निरंतर निगरानी कर रहे हैं।