Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lightly irrigate urad and moong crops.

Maharajganj News: उड़द व मूंग फसल की करें हल्की सिंचाई

Fri, 31 May 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 31 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Lightly irrigate urad and moong crops.
महराजगंज। मौसम का पारा चढ़ने के कारण खेतों की नमी तेजी से सूख रही है। ऐसे में उड़द और मूंग की बोआई जिन किसानों ने 20 दिन पहले तक कर ली है, वह सिंचाई पर ध्यान दें। ध्यान रखें केवल हल्की सिंचाई ही करें खेत में पानी न जमा होने दें, इससे पौधे सड़ेंगे नहीं। उक्त बातें जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि लगभग 3400 किसानों ने ग्रीमकालीन उड़द और मूंग की बोआई विभाग से मिले बीज से की है। इस समय खेत में बोई फसल के पौधे आ गए होंगे। अगर पर्याप्त सिंचाई नहीं होती है तो फसलों का विकास प्रभावित होता है। फसलों को बचाने के लिए किसानों को फसल की समय समय पर हल्की सिंचाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

खेतों में अगर ज्यादा पानी डाल दिया जाएगा तो तेज धूप होने के कारण गर्म हो जाएगा। यह फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। किसान विशेष ध्यान रखें कि फसल की सिंचाई शाम के वक्त करें। पहली सिंचाई करने के बाद निराई-गुड़ाई करने से खरपतवार नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही भूमि में वायु का संचार होने लगता है, जो वायुमंडलीय नाइट्रोजन एकत्रित करने में सहायक होता है। उर्द-मूंग की फसल इस समय वृद्धि कर रही है। इसके बाद फली आने लगती है। इन दिनों सिंचाई अत्यंत आवश्यक है। शाम के वक्त हल्की करनी चाहिए, ताकि खेत में नमी बनी रहे। सिंचाई पर ध्यान रखकर किसान मुनाफा बटोर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed