{"_id":"61fc1629cd96564abf7635b2","slug":"light-rainfall-in-mahrajgang-maharajganj-news-gkp4257918171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बूंदाबांदी तो कहीं ओले गिरने से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बूंदाबांदी तो कहीं ओले गिरने से बढ़ी ठंड
विज्ञापन
नौतनवां में अचानक बूंदाबांदी शुरू होते ही ओलावृष्टि होने लगी।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं बूंदाबांदी तो कहीं ओले गिरने से बढ़ी ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में अलग अलग स्थानों पर मौसम का मिजाज भिन्न रहा। बृहस्पतिवार को कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मध्यम गति से बह रही हवाओं ने गलन बढ़ा दी। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। हल्की धूप भी बेअसर लग रही थी। शुक्रवार को भी गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
महराजगंज शहर में बारिश नहीं हुई, लेकिन मध्यम गति से बह रही हवाओं से गलन ज्यादा हो रही है। शाम तक कोहरे छाने लगा। बीते कई दिनो से मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं के कारण दो पहिया वाहन चलाने वालों के हाथ सुन्न हो जा रहे है।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार सुबह से ही ठंडी हवाओं के साथ कभी धूप तो कभी बदली छाई रही । दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ। कस्बे में शाम करीब सवा चार बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू होते ही ओलावृष्टि होने लगी, इससे दलहन तिलहन की फसल को नुकसान पहुंचा है । किसान सूरज मिश्रा, रामअवध, उमाशंकर यादव, ओमप्रकाश यादव, योगेश सिंह, सुकई,लक्ष्मी शंकर यादव ने बताया कि फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को हवा की गति तेज हो सकती है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।