{"_id":"61eeed8165800b7b3043960c","slug":"light-rain-damages-potato-and-mustard-crops-maharajganj-news-gkp42481600","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश से आलू और सरसों की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश से आलू और सरसों की फसल को नुकसान
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड और गलन से लोग परेशान हैं। आलू, सरसों के साथ ही दलहन और तिलहन की फसल के लिए यह बारिश नुकसानदायक है। वहीं गेहूं के साथ ही गन्ने के लिए यह बारिश फायदेमंद है।
रविवार की रात हवा के साथ बादल छाए रहे। रुक-रुक कर कई जगहों पर बारिश होने से आलू, सरसों सहित दलहन की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा, जिससे लोग ठंड से परेशान रहे।
सोमवार को दिन में हुई हल्की धूप से लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने के बाद सड़कों को कुछ भीड़ नजर आई। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ आए तीमारदार परिसर में खडे़ होकर धूप का आनंद लेते नजर आए। चेहरी क्षेत्र के किसान रामकेशव ने कहा कि इस बार फसल अच्छी हुई है, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण फसलों में रोग लगने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक रामशिष्ट ने बताया कि ज्यादा बारिश होने पर आलू, सरसों के अलावा अन्य दलहन और तिलहन के फसलों में रोग लगने की आशंका बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में ज्यादातर किसान गेहूं की फसल लगाते हैं। ऐसे में अभी बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं है।