{"_id":"6a515bbf96ef29d31501046e","slug":"letter-sent-to-the-cm-opposing-the-relocation-of-the-nagar-panchayat-office-from-the-town-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-180948-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नगर पंचायत कार्यालय को कस्बे से हटाने के विरोध में सीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नगर पंचायत कार्यालय को कस्बे से हटाने के विरोध में सीएम को भेजा पत्र
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों को पत्र सौंपकर कार्यालय को कस्बे में ही रखने की मांग
सोनौली। आदर्श नगर पंचायत सोनौली के कार्यालय को कस्बे से स्थानांतरित किए जाने का लोगों ने विरोध किया है। मामले को लेकर स्थानीय व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यालय को कस्बे में ही बनाए रखने की मांग की है।
मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल ने बताया कि वर्तमान में नगर पंचायत कार्यालय कस्बे के वार्ड संख्या 11 में संचालित है। कार्यालय को कस्बे से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थानांतरित किए जाने की सूचना मिल रही है। यदि ऐसा होता है तो स्थानीय लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए अनावश्यक दूरी तय करनी पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि कार्यालय के स्थानांतरण से वाल्मीकि नगर (वार्ड संख्या 11), जानकी नगर (वार्ड संख्या 10), घनश्याम नगर (वार्ड संख्या 12), बिस्मिल नगर (वार्ड संख्या 13) सहित वार्ड संख्या 3, 4 और 5 के करीब 12 हजार लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय मुख्य कस्बे में रहने से आमजन को सुविधाजनक ढंग से सेवाएं मिलती हैं, इसलिए इसे यथास्थान ही रखा जाना चाहिए। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, नीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजीव कुमार, रवि मद्देशिया, नन्हे प्रसाद, राजू कुमार, ओम प्रकाश, राजन, उमेश, प्रेम सिंह सहित अनेक व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।