फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Less number of buses made free travel difficult

बसों की कम संख्या ने मुफ्त सफर को बनाया कठिन

Fri, 12 Aug 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Less number of buses made free travel difficult
रोडवेज की बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करतीं महिलाएं। - फोटो : MAHARAJGANJ
बसों की कम संख्या ने मुफ्त सफर को बनाया कठिन
विज्ञापन

- घंटों करना पड़ा इंतजार, बस में चढ़ने के लिए करनी पड़ी धक्का-मुक्की
महराजगंज। रक्षाबंधन पर बहनों की मुफ्त यात्रा बहुत आसान नहीं रही। बसों की कम संख्या और रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ की वजह से उन्हें कई तरह की परेशानी उठानी पड़ी। कई रूटों के यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। वहीं, बस आने पर उसमें चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी। बसों में भीड़ अधिक होने की वजह से कुछ महिलाओं ने किराया देकर आटो से सफर करना मुनासिब समझा।
शहर में बस स्टेशन पर शुक्रवार को बहनों की भीड़ लगी रही। दोपहर में करीब एक घंटे तक बसें नहीं मिलीं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। भीड़ होने के कारण कुछ बहनों को रकम देकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

सोबरसा की ज्ञानती देवी ने कहा कि भीड़ के कारण टेंपो से जाना पड़ा। सरकार ने मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की, लेकिन बसें पर्याप्त नहीं रहने के कारण परेशानी हुई। बागपार की सुनैना ने बताया कि भीड़ होने के कारण बस में बैठने के दौरान परेशानी हुई। सरोजनी नगर की सावित्री देवी ने बताया कि गोरखपुर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचीं, लेकिन भीड़ के कारण बस में बैठ नहीं सकीं। प्राइवेट वाहन से गोरखपुर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनके चौधरी ने बताया कि पर्याप्त बसें सभी प्रमुख रूटों पर संचालित की गईं। बसों को समय से भेजा गया। भीड़ होने के कारण थोड़ी परेशानी हुई होगी। यात्री सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed