फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard terror in residential areas, two dead in 10 days

Maharajganj News: रिहायशी इलाकों में तेंदुए की दहशत, 10 दिनों में दो की मौत

Thu, 22 Jan 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror in residential areas, two dead in 10 days
निरीक्षण करने पहुंचे डीएम।
महराजगंज/निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग से सटे रिहायशी इलाकों में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों के जीवन को संकट में डाल दिया है। बीते 10 दिनों के भीतर तेंदुए के हमलों में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन




माना जा रहा है कि जंगलों में मानवीय गतिविधियों में वृद्धि और शिकार की कमी के कारण तेंदुए जंगल की सीमाएं लांघकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। इससे पशुधन के साथ-साथ मानव जीवन पर भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन




ग्रामीणों के अनुसार, सबसे गंभीर घटनाएं शिवपुर, निचलौल और लक्ष्मीपुर वन रेंज क्षेत्रों से सामने आई हैं। शिवपुर वन रेंज से सटे गांव सोहगीबरवा में पशुओं के लिए घास काटने गई किशोरी गुड्डी पर तेंदुए ने हमला कर उसकी जान ले ली। वहीं निचलौल वन रेंज के बढ़या गांव के टोला गेठियहवा में मां को ढूंढने निकली शैरुन निशा को तेंदुए ने हमला कर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा लक्ष्मीपुर वन रेंज क्षेत्र के जंगल से सटे बेलहिया गांव के सिवान में तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल हो गए थे। दहशत का सिलसिला यहीं नहीं रुका। 20 जनवरी की आधी रात को मधवलिया वन रेंज के जंगलों के बीच स्थित वन ग्राम कंपार्ट संख्या 24 में एक झोपड़ी में घुसकर तेंदुए ने मां की गोद में सो रही मासूम शिवानी को जबड़े में दबोच लिया।



इधर, निचलौल क्षेत्र के अहिरौली कुड़िया मार्ग पर एक तेंदुआ शावक के साथ चहलकदमी करते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने इस मार्ग से गुजरने में परहेज करना शुरू कर दिया है। जंगल से सटे कुड़िया और अहिरौली गांवों में लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं।



लगातार हमलों से ग्रामीणों में आक्रोश

लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण रंजीत, जनार्दन, मुन्ना आदि ने जिला प्रशासन और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए ठोस कार्रवाई, प्रभावित गांवों में नियमित गश्त और पशुधन व मानव क्षति का शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

डीएम ने घटनास्थल का लिया जायजा



घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मृत युवती शैरुन निशा के पिता आविद अली से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर डीएफओ सुर्वे निरंजन राजेंद्र, निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



“पीड़ित परिवार के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की गई है। दुर्घटना सहायता राशि दिलाने की व्यवस्था की जा रही है। प्रभावित ग्रामों में गठित सुरक्षा समितियों को सक्रिय किया गया है। वन्यजीवों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने, ढोल-नगाड़ों व पटाखों की व्यवस्था करने तथा जंगल के आसपास ट्रैप कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।”

— संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed